20 APRSATURDAY2024 12:38:36 PM
Nari

पुरुष की तुलना महिला क्यों होती हैं सिरदर्द की ज्यादा शिकार, जानें 6 बड़े कारण

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Dec, 2018 07:49 PM
पुरुष की तुलना महिला क्यों होती हैं सिरदर्द की ज्यादा शिकार, जानें 6 बड़े कारण

बिजी लाइफ व भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर दर्द की समस्या से हर कोई परेशान है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक क्यो होती है? बता दें कि इसके पीछे की वजह उनकी दोहरी जिंदगी और कुछ हार्मोनल इंबैल्स हो सकते हैं। इसके अलावा लगातार होने वाले सिरदर्द का कारण कोई छिपी बीमारी भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं किन वजहों से हो सकता है सिर में दर्द।

सिरदर्द होने की मुख्य वजह

सिरदर्द मुख्य रूप से तनाव, अत्यधिक शारीरिक और मानसिक परिश्रम, अपर्याप्त नींद और भूख, मोशन सिकनेस, अत्याधिक शोरगुल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के कारण सिरदर्द हो सकता है। कभी-कभी अधिक सोचना और अपर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन भी इसकी वजह हो सकता है। 

PunjabKesari

महिलाओं का सिरदर्द होने की वजह

टेंशन

दोहरी जिंदगी के कारण महिलाओं को अधिक टेंशन का सामना करना पड़ता है। टेंशन होने से सिर के दोनों हिस्सों में दर्द रहता है जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकता है। 

ब्रेन

ब्रेन वाले हिस्से में दर्द कोई सामान्य दर्द नहीं होती। यह दर्द माइग्रेन का संकेत हो सकता है। ब्रेन का दर्द अक्सर सिर के बीचों-बीच होता है। अगर ऐसा महसूस होता है तो जल्द डाक्टर की सलाह लें। 

PunjabKesari

पाचन तंत्र

सिर के दर्द का संबंध पेट से भी हो सकता है। कई बार पाचन तंत्र सही न होने से भी सिर में दर्द हो सकता है। लगातार लम्बे समय से सिर के एक हिस्से में दर्द होना डायरिया का लक्ष्ण भी हो सकता है।

सेंस

घंटों फोन पर बात करने से एक खास किस्म की आवाज कान में सुनाई देती है जिससे सिर में दर्द होने लगता है। कई बार किसी परफ्यूम की गंध के कारण भी ऐसा होता है।

सोच में डूबे रहना

आप कई बार कुछ बातों को लेकर बहुत परेशान रहते हैं और अधिक सोचने लग जाते है जो सिर दर्द का बड़ा कारण बन जाता है।

PunjabKesari

हार्मोंन असंतुलन

हार्मोंन्स की गड़बड़ी भी सिर दर्द के पीछे का एक कारण हो सकता है। इसके कारण हृदय गति बहुत तेज हो सकती है और खूब पसीना आने लगता है। 

 

महिलाएं कैसे रखें यह परेशानियां दूर

हार्मोंन का संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी हैं आपका पोष्टिक आहार खाना। अच्छी डाइट खाएं। भरपूर पानी व नींद लें। दिनभर की थकान दूर करने के लिए म्यूजिक सूने। सुबह व्यायाम व सैर जरूर करें। योग से आप खुद को शांत व डिप्रैशन रहित रख सकती हैं। यह चीजें आपको आंतरिक शांति सुख व हैल्दी रखेंगी। इसलिए आपका लाइफस्टाइल हैल्दी होना बहुत जरूरी है। 

 

Related News