20 APRSATURDAY2024 2:01:39 PM
Nari

अनोेखा पुल,यहां गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं

  • Updated: 09 Feb, 2017 02:54 PM
अनोेखा पुल,यहां गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं

ट्रैवलिंगः दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो हमें हैरान कर देती हैं। इनमें से कुछ तो कुदरत की बनाई चीजें हैं और कुछ इंसान की बनाई हुई लाजवाब रचनाएं। आज हम जिस अनोखी और खतरनाक जगह की बात कर रहे हैं वो है एक ब्रिज। यह ब्रिज इतना खरतनाक है कि इस पर गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं। यहां पर गाडी चलाना तो दूर सिर्फ सोचने पर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 
 

यह ब्रिज रूस के ट्रांस बैकाल इलाके में बना है। इसका नाम कुआनडिंस्की ब्रिज है। इसकी खास बात यह है कि बिना रेंलिग के बना यह ब्रिज 570 मीटर लंबा है। यही नहीं इसकी चौड़ाई जानकर आप शायद हैरान रह जाएंगे कि इतनी खतरनाक जगह पर बने इस पुल की चौड़ाई केवल 2 मीटर है। यह वजह है कि किसी गाड़ी केे साथ यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नही है। 


इतना खतरा होने पर भी यहां पर हर समय गाड़ीयों की आवाजाही लगी रहती है। इसी कारण इसे व्यस्ततम ब्रिज भी कहा जा सकता है। यहां से गुजरना लोगोें की खास मजबूरी भी है क्योेंकि यह यहां का एकमात्र ऐसा पुल है जिससे लोग नदी के पार आ जा सकते हैं। इतना ही नहीं सर्दी के मौसम में तो इस नदी का पानी बर्फ की तरह जम जाता है। जिससे सफर करना और भी कठिन हो जाता है। इस ब्रिज की मजबूती के लिए इसे लोहे और पुरानी लकड़ियों से बनाया गया है। पिछले 30 सालों से इस पुल की मुरम्मत भी नहीं की गई है। 

Related News