25 APRTHURSDAY2024 5:02:48 AM
Nari

बेसन से बने इन हेयरमास्क से पाएं मजबूत बाल

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 20 Mar, 2017 08:19 PM
बेसन से बने इन हेयरमास्क से पाएं मजबूत बाल

हेयर पैक :  बेसन का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। पहले समय में महिलाएं इसी का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखती थी। बेसन से त्वचा संबंधित कई परेशानियां दूर होती है। त्वचा के साथ-साथ यह बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको बेसन के हेयरमास्क बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल करके आप मजबूत बाल पा सकते है। 

1. बेसन और अंडे
अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने से बालों में चमक आती है। 2 चम्मच बेसन, 1 अंडे का सफेद भाग, 1 चम्मच नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे बालों में लगाएं। सूखने पर धो लें। 

2. बेसन और दही
बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते है। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद अपने सिर को कवर कर लें। आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। 

3. बेसन और बादाम पाउडर
बेसन में बादाम पाउडर, नींबू का रस, शहद और दही मिलाकर अपने बालों में लगाएं। सूखने पर बालों को पानी से धो लें। इस तरीके को हफ्ते में 2 बार करें। इससे बाल मजबूत होंगे।

4.बेसन और जैतून का तेल
जैतून के तेल से बाल लंबे और घने होते है। एेसे में बेसन में जैतून के तेल को मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। 

Related News