16 APRTUESDAY2024 8:00:12 PM
Nari

गुड़ वाले शक्कर पारे

  • Updated: 27 Nov, 2017 02:37 PM

अगर अाप मीठा खाने के शाैकीन हैं, ताे क्याें न घर पर गुड़ वाले शक्कर पारे ट्राई करें।  यह बच्चाें और बड़ाें सभी काे बेहद पसंद अाएंगे। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
मैदा - 300 ग्राम
तेल - जरूरत अनुसार
पानी - 100 मिलीलीटर
सौंफ़ - बड़ा डेढ़ चम्मच
गुड़ - 250 ग्राम

विधिः-
1. एक बाउल में 300 ग्राम मैदा और 80 मिलीलीटर तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर इसमें 100 मिलीलीटर पानी डालकर नर्म आटे की तरह गूंथ लें और 10 मिनट के लिए रख दें।
3. आटा को 4 भागों में विभाजित करें और आटा के प्रत्येक हिस्से को बेलन की सहायता से आधा इंच मोटा बेल लें। 
4. अब चाकू की सहायता से इसे किनाराें से काट लें। इसके बाद अाटे काे 2-3 इंच लंबी स्ट्रिप्स में काटें।
5. मध्यम अांच पर एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें। इसमें अाटे के काटे हुए पीस काे डालकर भूरा और खस्ता होने तक फ्राई करें। फिर इसे अब्सॉबेंट पेपर पर निकाल लें।
6. एक अन्य कड़ाही में 80 मिलीलीटर तेल डालकर गर्म करें। इसमें बड़ा डेढ़ चम्मच सौंफ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।।
7. इसके बाद इसमें 250 ग्राम गुड़ डालकर धीरे-धीरे हिलाएं, जब तक कि यह अच्छे से पिघल न जाएं।
8. अब फ्राइड स्ट्रिप्स को गुड़ में डालकर जल्दी से मिक्स करें, ताकि सारी स्ट्रिप्स पर समान रूप से गुड़ चिपक जाए।
9. इसे अांच से उतार कर ठंडा हाेने के लिए रख दें।
10. अापके गुड़ वाले शक्कर पारे तैयार है। आप इन्हें 15 दिनों तक किसी बर्तन में बंद करके स्टोर कर सकते हैं।

Related News