20 APRSATURDAY2024 12:47:58 AM
Nari

बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें

  • Updated: 27 May, 2017 11:48 AM
बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें

बच्चों के लिए अच्छी आदतें :  बच्चे वहीं आदतें और बातें सीखते हैं जो वह अपने घर में देखते हैं। कई बार हम अपनी बोलचाल में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो बच्चो झट से कॉपी कर लेते हैं और हम ध्यान भी नहीं दे पाते। उनका यह नहीं पता होता कि कौन सी बात उनके लिए अच्छी है और कौन सी नहीं। उनके इस व्यवहार से आगे चलकर बच्चों और मां-बाप दोनों को नुकसान पहुंचता है। आप रोजाना अच्छी आदतों के साथ उनके व्यवहार को बदल सकते हैं।  बच्चों को जरूर बताएं ये बातें, दूसरे भी करेंगे उनकी सिफत

 

1. जल्दी उठना
बच्चे सुबह जल्दी उठने में आनाकानी करते हैं। बच्चे अगर शुरू से ही जल्दी उठना शुरू करेंगे तो उनकी यह आदत हमेशा के लिए बनी रहेगी। सुबह जल्दी उठना सेहतमंद रहने की भी निशानी है। सुबह की ताजी हवा से दिमाग भी तेज होता है और पढ़ाई में भी मन लगता है। 
 

 

2. जमीन पर बैठकर खाना 
जमीन पर बैठकर खाना खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। इससे घुटने भी मजबूत रहते हैं। बच्चों को डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाने की बजाए जमीन के ऊपर बैठकर खाना खाना सिखाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरीके से चलता है।  बच्चों को सिखाएं करना खुद की सुरक्षा


 

3. सूरज ढलने से पहले खाना खाना
रात को देर से खाना खाने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए रात का खाना हमेशा सूर्यास्त होने से पहले ही निपटा लेना चाहिए। बच्चों मेें यह आदत बचपन से ही डाल दें। 


 

4. खाने से पहले हाथ धोना
बच्चे बाहर या जमीन पर खेलते हैं तो कई तरह के बैक्टिरिया उनके हाथों पर लग जाते हैं। खाने के साथ यह कीटाणु पेट मे चले जाते हैं और बीमारियों का कारण बनते हैं। बच्चों को हमेशा खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोने की आदत डालें। जिससे बैक्टीरिया होने का डर नहीं रहेगा। 

Related News