20 APRSATURDAY2024 8:48:53 AM
Nari

सुख-शांति के लिए इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 20 Jul, 2019 07:00 PM
सुख-शांति के लिए इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

जीवन में पैसा कौन नहीं चाहता ? आज सारी दुनिया पैसे के पीछे भाग रही है। हर कोई चाहता है कि उनका घर और जेब सदैव पैसे से भरी रहे। ऐसे में फाइनैंशली स्ट्रांग बनने के लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं लेकिन कई मरतबा कढ़ी मेहनत के बावजूद भी वो फल नहीं मिल पाता हैं जिसकी सबको उम्मीद होती है। इस प्रॉब्लम का हल वास्तु शास्त्रों में निकाला जा चुका है।

शास्त्रों के मुताबिक घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है। तो चलिए आज जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में, आखिर धन की बरसात करने वाले इस पौधे को आखिर घर की किस दिशा, किस वार और कैसे स्थापित करना चाहिए। 

PunjabKesari, Nari, Vastu Tips

ईशान कोण को छोड़ घर की दक्षिण दिशा में लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित होती है। मनी प्लांट के लिए घर की दक्षिण दिशा सबसे बेस्ट मानी जाती है। मनी प्लांट को घर के ईशान कोण अर्थात उत्तर पूर्व दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए। असल में ईशान कोण के ग्रह-देव 'ब्रहस्पति' जी मानें जाते हैं, वहीं मनी प्लांट के कारक शुक्र जी कहलाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक देव  ब्रहस्पति और शुक्र जी के बीच गहरी शत्रुता थी। इस वजह से यदि आप मनी प्लांट इस दिशा में लगाएंगे तो घर में लड़ाई झगड़े जैसी स्थितियां उत्पन्न होने का खतरा सदैव बना रहेगा। 

इसके अलावा मनीप्लांट लगाने से पहले पौधे को लक्ष्मी जी के सामने रख दें और फिर लक्ष्मी जी की आरती व पूजा करें। लक्ष्मी जी की पूजा के बाद आपको मनी प्लांट की पूजा भी अवश्य करनी है। मनी प्लांट गमले में लगाने की बजाए आप इसे कांच की बोतल में लगाएं। हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

शुक्रवार के दिन करें घर में मनी प्लांट की स्थापना

घर में मनीप्लांट का पौधा शुक्रवार के दिन ही लगाना चाहिए। वैसे तो सभी दिन भगवान के ही बनाए हैं लेकिन इस दिन घर में मनी प्लांट लगाने से सबसे अधिक लाभ होता हैं। दरअसल शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। लक्ष्मी जी धन की देवी होती हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी के दिन यानी शुक्रवार को घर में मनीप्लांट लगाना पैसों की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। 

कैसे करें पौधे को स्थापित

मनी प्लांट को घर में लगाने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि इसे गमले में लगाने की बजाए बोतलों में लगाया जाए। आप चाहें तो इन्हें रंग-बिरंगी बोतलों में भी लगा सकते हैं। मनी प्लांट की बेल को जितना हो सके उतना ऊंचा बांधे। जितनी ऊंची आप बेल बांधेगे उतना ही अधिक आपको धन लाभ होगा। आप जीवन में उतनी ही अधिक तरक्की पाएंगे। 

मनी प्लांट पर बांधे लाल धागा

लाल रंग काफी शुभ माना जाता है। यह रंग प्रेम, स्नेह, उन्नति और यश का प्रतीक है। ऐसे में जब आप मनीप्लांट लाल धागा बांधते हैं तो इसकी सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल जाती है। जिस घर में प्रेम और स्नेह का वास होता है उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही घर में लंबे समय से चली आ रही पैसों की किल्लत भी दूर होती है।

बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के पश्चात मां लक्ष्मी की प्रतिमा के आगे घी का दीपक जलाएं। इसी के साथ लाल रंग के धागे को भी लक्ष्मी जी के चरणों में रख दें। पूजा के सारी प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद यह धागा लेजाकर मनी प्लांट पर बांध दें। साथ ही थोड़ा सा जल भी जरुरी मनी प्लांट को अर्पित करें। आप देखेंगे कि मनी प्लांट पर इस धागे को बांधने से आपको जीवन में मनचाही तरक्कियां मिलेंगी।  

PunjabKesari

मनी प्लांट के साथ रखें तुलसी 

ऐसी मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट के साथ तुलसी का पौधा लगा होता है उस घर में धन लाभ के साथ-साथ घर की सुख-समृद्धि और घर में बीमार चल रहे सदस्यों की सेहत में भी इजाफा होता है। तुलसी का पौधे मनी प्लांट के साथ रखने से, मनी-प्लांट के पत्तों को कीड़ा भी नहीं लगता। आप चाहें तो मनी प्लांट और तुलसी दोनों को एक ही दिन घर में स्थापित कर सकते हैं। 

Related News