24 APRWEDNESDAY2024 1:01:30 AM
Nari

ग्लूटेन आहार हैं बच्चे की डायबिटीज की वजह - Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 22 Sep, 2018 10:31 AM
ग्लूटेन आहार हैं बच्चे की डायबिटीज की वजह - Nari

डायबिटीज की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। इससे बूढ़े ही नहीं बच्चे भी पीड़ित हैं। शिशुओं में डायबिटीज होने का कारण है मां द्वारा प्रेग्नेंसी में खाया गया आहार। एेसा हम नहीं बल्कि हाल ही में हुई रिसर्च में साबित हुआ है। 

 

 

ग्लूटेन युक्त आहार से बच्चों में बढ़ता है डायबिटीज 

PunjabKesari

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा ग्लूटेन युक्त आहार लेने से शिशु में टाइप-1 मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है। ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो गेहूं, राई और ज्वार में पाया जाता है। डेनमार्क के बार्थोलिन इंस्टीच्यूट के शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने का काम किया कि क्या गर्भावस्था के दौरान ज्यादा ग्लूटेन युक्त आहार लेने से बच्चों में टाइप-1 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। 

PunjabKesari

रिसर्चर ने जनवरी 1996 से अक्तूबर 2002 के बीच डैनिश नैशनल बर्थ कोहॉट में पंजीकृत 63,529 गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों का अध्ययन किया। महिलाओं ने गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में लिए गए आहार पर ‘फूड फ्रीक्वैंसी क्वैश्चनेयर’ को भरा और बताया कि उनके बच्चों में टाइप -1 मधुमेह पाया गया। इसमें औसत ग्लूटेन इनटेक 13 ग्राम प्रतिदिन थी जो औसत मात्रा प्रतिदिन 7 ग्राम से अधिक थी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News