20 APRSATURDAY2024 12:31:28 AM
Nari

दिवाली में स्किन पर लाना है Glow तो अपनाएं ये आसान से घरेलू नुस्खे

  • Updated: 14 Oct, 2017 12:32 PM
दिवाली में स्किन पर लाना है Glow तो अपनाएं ये आसान से घरेलू नुस्खे

दिवाली आने को बस कुछ दिन ही बाकी है। मार्कीट में शॉपिंग करने वाले लोगों की भीड़ भी बढ़ चुकी है और बहुत से लोग अभी तक अपने घरों की साफ-सफाई करने में व्यस्त है। कुछ लोग मार्कीट से नई-नई कपड़े और डिशेज खरीद रहे है लेकिन इन सब में अपने लिए टाइम निकालना भी जरूरी है। अपनी स्किन की तरफ भी ध्यान दें क्योंकि फेस्टिव सीजन लोग आपके आउटफिट्स के साथ आपकी स्किन की तरफ भी ध्यान देंगे। इन दिनों डल और ड्राई स्किन की प्रॉबल्म बहुत से लोगों को रहती है। आज हम आपको आसान से घरेलू तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप चेहरे पर नैचुरल ग्लो ला सकती है और दिवाली में अपने चेहरे की चमक का जादू चला सकती है। 

 

1. ग्लोइंग स्किन- दही और नींबू मास्क 

PunjabKesari
आपका ग्लोइंग स्किन पाने की सपना दही और नींबू के रस से बने फेस मास्क से होगा। आधा कप दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाए। अब इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद मास्क को पानी की मदद से धो दें। नींबू में मौजूद विटामिन्स सी स्किन को स्मूद बनाएंगा और दही खुले हुए पोर्स को खोलने का काम करता है। यह दोनों सामग्री नैचुरल ब्लीच का काम करती है 

2. एक्ने फ्री स्किन- शहद और दालचीनी मास्क

PunjabKesari
चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा दिलाने का काम करता है शहद और दालचीनी मास्क। कच्चा शहद नैचुरल मॉइस्चराइजिंग एजेंट है। शहद  और दालचीनी के मास्क एंटी-एक्ने और ग्लोइंग स्किन फेस मास्क है। 2 बड़े चम्मच कच्चे शहद में 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और उंगुलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगे रहने के बाद धो दें।

3. डार्क सर्कल्स- आलू का रस 

PunjabKesari
आंखों के नीचे पड़े काले घेरे काफी भद्दे लगते है। इस से छुटकारा पाने के लिए आलू की एक स्लाइस को डार्क सर्कल्स पर रखें। इसके अलावा आप आलू के रस को डार्क सर्कल पर भी लगाएं और रात भर ऐसे ही लगा रहने दें। सुबह उठकर धो दें। इससे आंखों की फ्रैश लुक मिलेगी। आलू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते है जो पफी आई की प्रॉबल्म को भी दूर कर देता है। 

4. डल स्किन- टमाटर और दूध का फेस मास्क

PunjabKesari
2 बड़े चम्मच टमाटर के जूस में आधा कप फ्रैश कच्चा दूध मिलाएं। कॉटन बॉल की मदद से इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिन बाद ठंडे पानी से धो दें। इससे स्किन फ्रैश और बिल्कुल साफ नजर आएगी। 

5. ब्राइट स्किन- दही और ओटमील मास्क 

PunjabKesari
दही और ओटमील को मिलाकर लगाने से सनटेन दूर होगी और चेहरे पर गजब की चमक आएगी। 2 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच ओट्स मिलाकर मास्क बनाएं। चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 20 मिनट बाद पेक को गुनगुने पानी की मदद से साफ करें। 

Related News