20 APRSATURDAY2024 3:03:10 AM
Nari

इस टिप के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक को दें Matte Finish लुक

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 16 Oct, 2019 12:26 PM
इस टिप के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक को दें Matte Finish लुक

महिलाएं कितना भी मेकअप कर लें लेकिन लिपस्टिक के बिना अधूरा लगता है। लिपस्टिक चेहरे की खुबसूरती को बढ़ाने में काफी मदद करती है। आजकल की महिलाएं ग्लॉसी की जगह मैट लिपस्टिक ज्यादा पसंद करती है जो कि अधिक समय तक टिकी रहती है। वहीं मैट लिपस्टिक दूसरी लिपस्टिक के मुकाबले काफी महंगी होती है लेकिन आप घर पर ही इस टिप की मदद से नॉर्मल लिपस्टिक से मैट लुक पा सकती है।

Image result for Matte look, Nari

इस तरह पाएं मैट फिनिश 

- लिपस्टिक की मैट फिनिश लुक के लिए आप आईशैडो का इस्तेमाल करें। 
- सबसे पहले होठों को स्मूद करने के लिए नारियल तेल या लिप बाम की मदद से हल्की मसाज करें।
- अब अपने होठों को टिश्यू पेपर से साफ करके इस पर अपनी पसंद की लिपस्टिक शेड के 2 से 3 कोट लगाएं।

PunjabKesari,Nari


- ब्रश की मदद से होठों पर लिपस्टिक की सेम टोन की आईशैडो लगाएं। इसकी जगह पर आप मैट ब्लश की मदद से भी होठों को फिनिशिंग दे सकती हैं। 
- होठों पर आई एक्स्ट्रा शाइन को कम करने के लिए दोनो होठों के बीच टिश्यू पेपर रख कर प्रैस करें व हटा दें। 

याद रखें ये बातें

- लिपस्टिक लगाने के बाद उसे कभी भी रगड़ें नहीं।
- लिपस्टिक लगाने से पहले उससे मिलती- जुलती आउटलाइनिंग करें ताकि वह बाहर न निकले व अधिक समय तक टिकी रहीं। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News