23 APRTUESDAY2024 6:41:17 AM
Nari

ऑर्गैनिक डेकोरेशन से घर को दें डिफरेंट और यूनिक लुक

  • Updated: 25 Jan, 2018 12:38 PM
ऑर्गैनिक डेकोरेशन से घर को दें डिफरेंट और यूनिक लुक

घर सजाने के लिए हर कोई इंटीरियर डेकोरेशन पर ध्यान देता है। सजावट के लोग बाजार से मंहगे आर्टी, शो पीस और बहुत-सा सामान लेकर आते है। हौम डेकोरेशन के लिए दीवारों से लेकर साज-सजावट के सामान का खास-ख्याल रखा जाता है। सजावट के चक्कर में आप इस बात पर ध्यान नहीं देते है कि सजावट की कोई चीज आपकी सेहत को नुकसान तो नहीं पहुंचाएगी। आज हम आपको घर की सजावट के लिए कुछ और्गैनिक तरीके बताने जा रहें है जो घर को सुंद बनाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी होती है। तो चलिए जानते है घर को और्गैनिक बनाने के आसान 6 तरीके।
 

1. लकड़ी का सामान
घर को प्राकृतिक एहसास देने के लिए फर्श से लेकर छत लकड़ी का बनवाएं। यह घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है और कई सालों तक स्थिर भी रहता है।

PunjabKesari

2. पेड़ पौधे
आजकल तो हर कोई घर में छोटा-सा गार्डन जरूर बनवाता है। अपने गार्डन में उन पौधों को लगाएं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। आप चाहें तो ऐलोवेरा, लैवेंडर, जैसमिन और स्नेक प्लांट लगा सकते है।
 

3. फर्नीचर
घर में रखें फर्नीचर हमेशा स्थाई लकड़ी या बांस के बने हुए लें। इसके अलावा अगर आप पेंटिड फर्नीचर खराद रहें है तो वो अच्छी कंपनी का ही लें।

PunjabKesari

4. पेंट
दीवारों पर पेट करवाते समय अच्छी कपंनी पेंट इस्तेमाल करें, जिसमें हानिकारक रसायनों का न हों। पेंट का काम होने के बाद बचे हुए सामान को ठीक तरह से स्टोर करें।
 

5. इको फ्रेंडली मोमबत्ती
कमरो या घर की किसी ओर जगहें में हमेशा इको फ्रेंडली मोमबत्ती का इस्तेमाल करें। इसमें हानिकारक रसायन नहीं होते, जोकि सेहत के लिए फायदेमंद है।

PunjabKesari

6. कालीन
सर्दियों में घर को गर्म बनाकर रखने के लिए डोर मेट और कालीन जरूर बिछाएं। यह घर को नेचुरल तरीके से गर्म रखते है। इसके अलावा हल्के रंग नीले रंग के कालीन आपके घर को ठंडा भी रखते है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News