अक्सर महिलाओं को यह भ्रम होता है की शेविंग सिर्फ पुरुषों के लिए ही बना है। बहुत-सी लड़कियां सोचती है कि शेविंग करने से चेहरे पर बुरा असर पड़ता है। मगर डर्मोटोलॉजिस्ट(स्किन के डॉक्टर) की मानें तो शेविंग लड़कियों के लिए भी अच्छी है। शोध के अनुसार चेहरे के लिए शेविंग, वैक्सिंग और थ्रेडिंग से लाख-गुणा बेहतर है।इससे स्किन को बहुत फायदा होता है। चलिए आपको कुछ चेहरे को शेविंग करने के ऐसे फायदे बताते है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
चेहरा होता है एक्सफोलिएट
एक्सफोलिएट करने का मतलब होता है कि चेहरे से सारी गंदगी हटाना। छोटे से छोटे डेड-सेल्स भी शेविंग करने से गायब हो जाते है।
चेहरा पर आता है नूर
जब थ्रेडिंग या वैक्सिंग चेहरे पर की जाती है तो रेडनेस हो जाती है। मगर शेविंग करने से चेहरे ग्लो आता है।
मेकअप होगा बेहतर
शेविंग करने के बाद स्किन बिलकुल क्लीन और स्मूद हो जाता है। जिससे स्किन का सरफेस भी कोमल हो जाता है। इसपर मेकअप बहुत अच्छी तरह से किया जा सकता है।
नहीं होते रेशेज
थ्रेडिंग और वैक्सिंग या ब्लीच करवाने से रेशेज का सामना करना पड़ता है। शेविंग के मामले में ऐसा नहीं होता है।
टिप्स
-शेविंग के लिए सही रेजर का ही इस्तेमाल करें।
-शेविंग रेजर को बदलते रहें।
-शेविंग क्रीम लड़कियों के लिए अलग मिलती है। उसी का चुनाव करें।
नोट : शेविंग करने के बाद भी उतने ही बाल आएंगे जितने पहले ग्रोथ थी। बालों की थिकनेस पर कोई असर नहीं पड़ता है।