23 APRTUESDAY2024 10:58:47 AM
Nari

सहेलियों से इन टॉपिक पर चटकारे लेकर बात करती हैं लड़कियां

  • Updated: 07 Jun, 2018 06:26 PM
सहेलियों से इन टॉपिक पर चटकारे लेकर बात करती हैं लड़कियां

जब लड़कियां आपस में इकट्ठी हो जाती है तो घंटों तक कई विषयों पर वह गॉसिप करती रहती है। उनकी इस गपशप में कई टॉपिग जुड़ते रहते हैं और इस बीच वह अपनी बाकी की सारी बातों को भूल जाती है। यह बात भी सही है कि चटपटी गॉसिप करना सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है क्योंकि किसी के साथ बात करके मन हल्का हो जाता है। इससे तनाव पूरी तरह से खत्म हो जाता है। इससे मास्तिष्क में अच्छे हॉर्मोन्स का विकास होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा जिन लोगों से गॉसिप की जाती है उनसे रिलेशन भी मजबूत होना शुरू हो जाता है। वहीं, कुछ लोग यह सोच कर भी परेशान रहते हैं कि आखिर कौन सी ऐसे विषय हैं, जिनके बारे में लड़कियां घंटों बातें करती हैं। 

 


1. वो कितनी खूबसूरत लग रही है
लड़कियों को खूबसूरत लगना बहुत अच्छा लगता है। वहीं वह दूसरी खूबसूरत लगने वाली महिलाओं के बारे में भी बात करना नहीं छोड़ती। उसने मेकअप कैसा किया है। लिप शेड अच्छा था या नहीं, वह सिर्फ मेकअप से ही अच्छी लगती है आदि। दूसरी लड़कियों से संबंधित बहुत से टॉपिक उनके पास होता है। 

 


2. पिछली पार्टी में भी उसने यही पहनी था
महिलाएं आउटफिट्स को लेकर बहुत चूजी होती है। किसी भी पार्टी में जाना हो तो हर बार उन्हें नई ड्रैस पहनने की चाहत रहती है। वहीं, उन्हे यह भी याद रहता है कि पार्टी मेें आने वाली दूसरी औरतों ने क्या पहना था। उन्हें गॉसिप का एक और टॉपिक मिल जाता है कि इसने तो अपनी ड्रेस दोबारा रिपीट की है। 

 


3. होती है फिगर पर चर्चा
जब दो या तीन महिलाएं इकट्ठी होती हैं तो वह दूसरों की फिगर को लेकर भी खूब चर्चा करती हैं कि वह कितनी मोटी हो गई है। किसने कितना वजन घटाया है। ये सब बातों उन्हें बहुत दिलचस्प लगती हैं। 

 


4. सास और बहू को लेकर बातें
किसी का सास कैसी है, वह अपने घर का ख्याल रखती हैं या नहीं। उसकी बहू खूबसूरत है या नहीं। उसकी बेटी कब, कितने बजे कहां जाती है आदि बहुत सी बातों पर गॉसिप होती है। 

 


5. ब्वॉयफ्रेंड और पति पर भी होती है चर्चा
लड़कियां इस बात को लेकर भी चर्चा करती है कि किसका ब्वॉयफ्रेंड कैसा है या फिर उसका पति कितना कमाता है। उसे किसी खास मौके पर पति से क्या गिफ्ट मिला आदि बहुत सी बातों पर लड़कियां अपनी सहेलियों से गॉसिप करती हैं। 

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News