25 APRTHURSDAY2024 8:10:32 AM
Nari

रोमांटिक ही नहीं, किताबी कीड़ा भी होती हैं इन राशि की लड़कियां

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 10 Nov, 2019 02:21 PM
रोमांटिक ही नहीं, किताबी कीड़ा भी होती हैं इन राशि की लड़कियां

हर इंसान के व्यक्तित्व पर राशि का बहुत प्रभाव पड़ता है। किसी के भी व्यवहार का पहले ही अंदाजा लगाना हो तो उनके राशि से बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज के जमाने में हर लड़की प्रैक्टिकल ही होती है। वो भावनाओं में बह कर नहीं दिमाग से हर फैसला लेती है। मगर 12 राशियों में से 3 ऐसी राशि की लड़कियां होती है जो दिल और दिमाग दोनों से सोचती है। वो रोमांटिक और किताबी कीड़ा दोनों होती है। उनसे आप जब भी बात करेंगे तो खुश ही नजर आएंगे। चलिए आपको बताते है कि कौन-सी राशि की लड़कियां रोमांटिक के साथ-साथ किताबी कीड़ा भी होती है। 

मिथुन (May 21 - June 20)

मिथुन राशि की लड़कियां बहुत ही समझदार और होशियार होती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि वो भावुक नहीं होती है। वो बहुत उदारचरित्र की होती है। इसलिए कोई भी लड़का उनसे आकर्षित हो जाता है। उनकी हंसी अक्सर किसी को भी उनपर लट्टू होने के लिए मजबूर कर देती है। वो अपने पार्टनर के साथ हर मूमेंट को एन्जॉय करना चाहती है। अगर सच बताए तो उन्हें अपनी लव स्टोरी किताबों वाली फेयरी टेल जैसी चाहिए। इसलिए उन्हें रोमांटिक के साथ-साथ किताबी कीड़ा भी कहा जा सकता है। 

punjab kesari

कन्या (August 23 - September 22)

कन्या राशि की लड़कियां हर बात को 100 बार सोचने का हुनर रखती है। उन्हें किताबों से बहुत प्यार होता है। मगर किताबों के साथ-साथ वो अपने पार्टनर पर भी पूरा ध्यान देती है। जब भी आप उन्हें किसी कमरे में देखेंगे तो वो किताबों में ही छुपी रहेंगी। मगर उनकी नजर उस कमरे में बैठे हुए हर लड़के पर जरूर गई होगी। वो अपने लव लाइफ को लेकर बहुत सजग है। अगर उन्हें किसी से प्यार हो जाए तो उनकी कहानी किसी किताब में लिखने लायक जरूर होगी। 

punjab kesari

तुला (September 23 - October 22)

तुला राशि की लड़कियां हर काम बहुत सोच-समझकर करती है। उन्हें हर बात की तुलना किसी और बात से करनी जरुरी होती है। वो हर किसी को जानने में माहिर होती है। इसलिए वो सबको पहचानने के लिए किताब का सहारा लेती है। फिर दूसरों को किताब में पढ़ी गई चीजों से उनका आकलन करती है। फिर जाकर वो अपने लिए एक लड़का चुनती है। जिसे वो अपनी पलकों पर बिठा कर रखती है। जिंदगी भर उनका साथ देने के लिए वो खड़ी हो जाती है। 

punjab kesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News