20 APRSATURDAY2024 1:00:42 PM
Nari

मायके ही नहीं, ससुराल में भी राज करती हैं ये 5 लड़कियां!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 09 Jul, 2019 03:39 PM
मायके ही नहीं, ससुराल में भी राज करती हैं ये 5 लड़कियां!

शादी के पहले हर लड़की के मन में एक सावल होता है लड़कियां सोचती हैं कि क्या ससुराल में भी उसे मायके जैसा प्यार मिलेगा? मगर कहा हैं ना कि किसी की नेचर और व्यवहार का पता एक या दो मुलाकात में नहीं लगाया जा सकता है। किसी को समझने के लिए उनके साथ रहना और उनके विचारों को पहचाना पड़ता है, तब जाकर किसी इंसान का नेचर जज किया जा सकता है। मगर कुछ राशियां की लड़कियां ऐसी भी हैं जो पहले से ही अपनी किस्‍मत लिखवा कर आती हैं। जी हां, कुछ राशि की लड़कियां ससुराल में जाकर भी मायके जितना प्यार पाती है और राज करती हैं। चलिए जानते हैं कहीं उनमें आपकी राशि तो नहीं शामिल। 

 

मेष राशि 

मेष राशि की लड़कियां दिल की काफी अच्छी होती हैं और हर किसी का सोच-समझकर सम्मान करती हैं। इनमें दूसरों को अपना बना लेने वाली खासियत होती हैं। दया व प्रेम से भरी इन राशि की लड़कियों के घर में आने से खुशहाली आ जाती है। यहीं वजह हैं कि इन्हें ससुराल में भी मायके जितना प्यार सम्मान मिलता है। 

PunjabKesari

वृषभ राशि 

भाग्य के मामले में वृषभ राशि की लड़कियां सबसे आगे होती हैं क्योंकि यह जहां भी जाती हैं वहां का माहौल खुशनुमा बना देती हैं। इन राशि की लड़कियों के घर में आने करियर और बिजनेस में उन्नति होती हैं और ये परिवार को एक-जुट करके रखती हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाएं स्वभाव से थोड़ी जिद्दी होती हैं लेकिन हर किसी को भी अपना बनाने का हुनर होता है। कम पैसों में घर चलाना ये बखूबी जानती है। इस राशि की लड़कियां अपने पति की कोई भी बात नहीं टालती हैं और प्यार व जिद्द से उससे हर बात मनवा लेती हैं।  

कन्या राशि 

कन्या राशि की लड़कियों को अपनी बात मनवाने के हजार तरीके आते हैं और खास बात है कि पति भी हमेशा इनके काबू में रहते है। ये लड़कियां जिस भी घर में जाती हैं, वहां धन आगमन के नए नए द्वार खुलने लगते हैं। ये हर तरीके से यानी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर कुछ ना कुछ कर सबको खुश रखने की कोशिश करती हैं।

सिंह राशि 

सिंह राशि की लड़कियों की किस्तम काफी अच्छी होती है। इस राशि की लड़कियों को ढेर सारा प्‍यार मिलता है फिर चाहे वो ससुराल हो या मायका। इनकी एक खासियत है कि यह परिवार के हर सदस्य को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं, यहीं वजह है कि ससुराल वाले इन्हें पलकों पर बिठाकर रखती हैं। 


PunjabKesari

Related News