25 APRTHURSDAY2024 12:59:01 AM
Nari

लड़कियां इस बातों से करती हैं लड़कों को जज

  • Updated: 08 Sep, 2017 12:22 PM
लड़कियां इस बातों से करती हैं लड़कों को जज

लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती है : आजकल के लड़के-लड़कियां अपनी पसंद और नापसंद को लेकर बहुत समझदार हो गए है। लड़कियों को यह बात अच्छे से पता होती है कि कौन-सा लड़का उनकी लाइफ के लिए परफैक्ट है। वह सिर्फ लड़कों की पर्सनैलिटी पर ही आकर्षित नहीं होती बल्कि और भी बहुत सी छोटी-छोटी बातें हैं जिससे परख कर वह अंदाजा लगा लेती हैं कि लड़का उनके लायक है भी या नहीं। आइए जानें लड़कों का वह कौन सी बातें हैं जो लड़कियाें केे सामने उन्हें कर सकती हैं शर्मिंदा। 

 


पैसा खर्च करना
रिलेशनशीप में हैं और गर्लफ्रैड पर पैसा भी खूब खर्च कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि फ्यूचर में यह आपके लिए भारी पड़ सकता है। लड़कियों समय-समय पर लड़कों इस पैसा खर्च करने की आदत को परखती हैं। वह इसी तरह से पैसे खर्च करता रहा तो भविष्य में क्या करेंगा। इसके अलावा लड़कियां यह भी सोचती हैं कि अगर लड़का कंजूस है तो आगे चलकर उसे छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसना पड़ सकता है। 

 

सेविंग करना
दोस्ती से जब रिश्ता आगे बढ जाता है तो लड़की लड़के के फालतू खर्च पर भी नजर रखती है। वह इस बात को लेकर सीरियस हो जाती हैं कि क्या वो आने वाली जिंदगी के लिए सेविंग कर पाएगा या नहीं। लड़को को लड़की की इस सोच का पता भी नहीं लग पाता। 

 

बार-बार फोन करना
कुछ लड़के हर समय गर्लफ्रैड से बात करने के लिए फोन पर बिजी रहते हैं। शुरू में तो यह अच्छा लगता है लेकिन जब बात शादी की आती है तो लड़की यह सोचती है कि अगर लड़का फोन पर ही व्यस्त रहेगा तो काम कब करेगा। 

Related News