देश में कानून के अनुसार 18 साल की उम्र में लड़के-लड़कियां बालिग हो जाती है। वह इतने समझदार हो जाते है वह अपनी जिदंगी के फैसले ले सकते हैं। वहीं जब बात शादी की आती है तो लड़कों की 21 व लड़कियों की उम्र 18 साल होती है। देश भर में लड़के व लड़कियों के लिए शादी की उम्र समान करने की मांग को लेकर बहस छिड़ चुकी है।
याचिक दायर करने वालों का कहना है कि दुनिया में 125 की तरह भारत में भी लड़के-लड़कियों की शादी की उम्र समान होनी चाहिए। याचिका में कहा गया है कि यह अनुच्छेद 14, 15 और 21 की मूल भावना के खिलाफ है। वहीं आज भी कुछ ऐसे देश है यहां पर बहुत ही कम उम्र में लड़कियों की शादी हो जाती हैं।
चलिए आपको बताते है कि भारत के पड़ोसी देशों में शादी की क्या उम्र है?
- मुस्लिम देश ईरान में लड़कियों की शादी की उम्र 13 साल है, वहीं अगर लड़की के पिता चाहें तो वह 9 साल की उम्र में भी उनकी शादी कर देते हैं।
- चीन में लड़कों की शादी की उम्र 22 व लड़कियों की 20 साल हैं।
- पाकिस्तान में लड़कों की 18 और लड़कियों की 16 साल में होना जरुरी हैं।
-अफगानिस्तान में शादी के लिए लड़कों की कम से कम उम्र 18 व लड़कियों की 16 होनी जरुरी होती हैं।
- बंग्लादेश की बात की जाए तो लड़कों की शादी की उम्र 21 व लड़कियों की 18 साल होनी चाहिए।
- इंडोनेशिया में लड़कियों की उम्र 16 व लड़कों की 19 तय की गई हैं लेकिन लड़कियों की शादी 16 से भी कम उम्र में कर दी जाती हैं।
- भारत के इन पड़ोसी देशों में लड़के व लड़कियों की शादी की उम्र में काफी फर्क है लेकिन भूटान व एशिया महाद्वीप के देश म्यांमार में लड़के व लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल ही हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP