23 APRTUESDAY2024 12:45:45 PM
Nari

ब्वॉयफ्रेंड की यही आदतें गर्लफ्रेंड को करती है इरिटेट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Oct, 2018 10:16 AM
ब्वॉयफ्रेंड की यही आदतें गर्लफ्रेंड को करती है इरिटेट

लड़का हो या लड़की, हर किसी में ऐसी बहुत-सी आदतें होती है जो उन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती है। मगर लड़कों में कुछ ऐसी बुरी आदतें होती है, जिससे गर्लफ्रेंड इरिटेट हो जाती है। चलिए जानते हैं आखिर ब्वॉयफ्रेंड की ऐसी कौन-सी बातें होती हैं, जिससे गर्लफ्रेंड को गुस्सा आ जाता है।

 

1. गेम्स खेलना
गर्लफ्रेंड को इस बात से बहुत परेशानी होती है कि उनका पार्टनर आज भी बचपन वाली वीडियो गेम्स के साथ ज्यादा समय बिताता है। उन्हें ऐसे पार्टनर बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं जो घंटों कंप्यूटर या फिर टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं।

PunjabKesari

2. इमोशंस को लेकर सच ना कहना
लड़के कभी भी अपने इमोशंस को खुलकर नहीं कह पाते लेकिन लड़कियों को यह बात इरिटेट कर देती है। हर लड़की चाहती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड एक्सप्रेसिव हो और वह अपनी फिलिंग्स को खुलकर जाहिर करे।

3. गर्लफ्रेंड को जज करना
लड़के बिना कुछ सोचे समझें अपनी गर्लफ्रेंड को जज कर लेते हैं लेकिन लड़कियों को यह बात बहुत बुरी लगती है। हर बात के लिए गर्लफ्रेंड को जज करना उन्हें को गुस्सा दिला सकता है।

PunjabKesari

4. भूलने की आदत
लड़के अपनी रोजमर्जा की चीजों के साथ जरूरी डेट्स भी भूल जाते हैं। जबकि लड़कियों को रिलेशनशिप से जुड़ी हर छोटी-छोटी बात याद होती है। पुरुषों की भूल जाने की टेंडेंसी होती है और ये किसी भी औरत को बर्दाश्त नहीं होती

5. रोजाना एक ही कपड़े पहनना
साफ-सुथरे रहने वाले लड़के ही लड़कियों को पसंद आते हैं। ऐसे में आपका रोजाना एक शर्ट पहनना उन्हें इरिटेट कर देता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपने भी अपनी गर्लफ्रेंड से कई बार नहाने और साफ कपड़े पहनने के बारे में सुना होगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News