23 APRTUESDAY2024 4:04:05 PM
Nari

हर मुश्किल में पार्टनर के साथ खड़ी रहती हैं इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियां!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 05 Sep, 2018 05:11 PM
हर मुश्किल में पार्टनर के साथ खड़ी रहती हैं इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियां!

लड़का हो या लड़की हर कोई अपने लिए एक एेसा पार्टनर चाहता है जो जिंदगीभर उसके साथ रहे। जो उसे कभी धोखा ना दें, हर मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़ा रहा रहे और जो जीवन के किसी भी पड़ाव में उसका साथ ना छोड़ें। अगर आप भी ऐसा ही पार्टनर चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही नाम वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे। इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियां जिंदगीभर अपने पार्टनर का साथ देती हैं और हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहती हैं।

 

1. A नाम वाली लड़कियां

PunjabKesari
A नाम वाली लड़कियां प्यार में थोड़ी अन लकी होती हैं। इनको अपनी मनपसंद का लाइफ पार्टनर ढूंढने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहने का मतलब यह है कि इस अक्षर वाली लड़कियों को अपना राजकुमार आसानी से नहीं मिलता। मगर जब एक बार उनको अपना प्यार मिल जाता है तो जिंदगीभर उसका साथ देती हैं। 

 

 

2. M नाम के अक्षर की लड़कियां
देखने में खूबसूरत इस अक्षर वाली लड़कियों को अपना लाइफ पार्टनर बहुत आसानी से मिल जाता है। ये लड़कियां एक बार जिसको अपना जीवन साथी चुन लेती है उनका साथ और हाथ कभी नहीं छोड़ती। जिसका भी हाथ एक बार थाम लेती हैं उससे कभी दूर नहीं होती। 

 

 

3. K नाम के अक्षर की लड़कियां

PunjabKesari
K नाम के अक्षर वाली लड़कियां अपने पार्टनर का हर मुसीबत में साथ देती हैं। स्वभाव से थोड़ी अकड़ वाली इस नाम की लड़कियां अपने पार्टनर को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकती। K नाम के अक्षर की लड़कियां अपना हर रिश्ता बड़ी ही इमानदारी से निभाती हैं। 

 

 

4. G नाम के अक्षर की लड़कियां
अगर आपके लाइफ पार्टनर का नाम G से शुरू होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मेहनती होने के साथ-साथ इस नाम वाली लड़कियां भरोसे लायक भी होती हैं। जिस भी लड़के को अपना जीवन साथी चुन लेती हैं उसका साथ कभी नहीं छोड़ती। 

 

 

5. R नाम के अक्षर की लड़कियां

PunjabKesari
R नाम के अक्षर की वाली लड़कियां बहुत ज्यादा केयरिंग होती है। इनको अपना प्यार बहुत आसानी से मिल जाता है। मगर थोड़ी मूडी जरूर होती हैं लेकिन अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड का साथ साथ हर मुश्किल समय में देती हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News