शादी किसी भी कपल के लिए जिंदगी का बहुत जरूरी फैसला होता है। इस फैसले पर ही पूरी जिंदगी टिकी होती है इसलिए लोग बहुत सोच-समझकर शादी जैसा बड़ा फैसला लेते है। शादी जैसे रिश्ते में प्यार और केयर की बहुत खास जगह होती है। प्यार की कमी की वजह से कई बार रिश्ता टूट भी जाता है लेकिन अगर आपको पता चलें कि पत्नी की केयर न करने की वजह से शादी के तीन मिनट बाद ही शादी टूट गई तो आप क्या सोचेंगे। जी हां, यह सच है। आइए जानते हैं पूरी बात-
कोर्ट में हुई चट शादी, पट तलाक
कुवैत में एक दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद पति को तलाक दे दिया। इसे दुनिया की सबसे छोटी चलने वाली शादी माना जा रहा है। दरअसल कुवैत सिटी की एक कोर्ट में शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थे। इस दौरान दुल्हन फिसलकर गिर गई। लड़की के फिसलने के बाद ही लड़के ने उसे स्टूपिड कह दिया। यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी। इसके बाद लड़की ने शादी के कागजात पर दस्तखत तो किए लेकिन तीन मिनट बाद ही जज से इस शादी को वहीं के वहीं रफा-दफा करने के लिए कह दिया।
पति के अपशब्द से हुई दुखी
दोनों ने जज के सामने ही शादी के कागजात पर दस्तखत किए थे। वहां से बाहर निकलते हुए दुल्हन का पैर फिसल गया और वह गिर गई। इस दौरान पति के अपशब्दों से दुखी होकर महिला ने उस शादी को वहीं खत्म करने के लिए कहा।
महिला को ऐसे फैसले पर मिली वाहवाही
इस घटना के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने महिला के साथ सहानुभूति जताई और उसके स्पोर्ट में उतर गए। कई लोगों ने कहा कि महिला सही थी और उसने सही फैसला किया। सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि शादी की शुरुआत में ही यदि पति इस तरह की हरकत करता है, तो उसे छोड़ देना ही अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस शादी में सम्मान नहीं है, उसका टूटना ही सही है।