18 APRTHURSDAY2024 10:14:04 PM
Nari

फंगल इंफेक्शन की वजह से पड़ते हैं बच्चे की स्किन पर सफेद धब्बे

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 03 Oct, 2018 07:02 PM
फंगल इंफेक्शन की वजह से पड़ते हैं बच्चे की स्किन पर सफेद धब्बे

स्किन पर सफेद धब्बे होना बच्चों में आम समस्या है। पुरानी स्किन उतरकर नई स्किन आना साधारण प्रक्रिया है। जब डेड स्किन सेल्स हटने की बजाए त्वचा की सतह में फंस जाते हैं तो स्किन पर काले या सफेद धब्बे हो जाते हैं। आइए जानते हैं बच्चों की स्किन पर इन सफेद धब्बों के होने का कारण क्या है? और उसका उपचार कैसे किया जा सकता है।

 

 


फंगल इंफेक्शन के प्रकार और उपचार

1.पिटिरियासिस अल्बा 
जिन बच्चों की त्वचा जरुरत से ज्यादा ड्राई हो उन्हें पिटिरियासिस अल्बा समस्या हो सकती है। टेड़े- मेड़े आकार वाले धब्बे गालों, गले और ऊपरी बाहों आदि पर दिखाई देते हैं। 

उपचार
बच्चों की स्किन सॉफ्ट होती है इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार क्रीम मॉइश्चराइज़र या सनस्क्रीन का प्रयोग करें। कई बार समय के साथ इस तरह के धब्बे अपने आप ही गायब हो जाते हैं।

PunjabKesari

 

2. टीनेया वेर्सिकलर
यह समस्या फंगल इंफेक्शन के कारण होती है। इसमें धब्बे गर्दन और हाथों पर उभरते हैं। इस तरह की समस्या ज्यादातर गर्मियों में होती है।

उपचार 
एंटीफंगल मेडिकेशन इसका सबसे बढ़िया इलाज है। टीनेया वेर्सिकलर बार-बार हो सकता है इसलिए बच्चे के तौलिये और कपड़ो की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

 

 

3. सोरायसिस 
इस समस्या में स्किन सेल्स तेजी से बढ़ने लगते हैं। यह हेरिडिटरी होता है। यदि सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो बच्चों में समस्या दर्दनाक हो सकती है।

उपचार
वैसे तो इसका पूरा इलाज संभव नहीं है लेकिन सही देखभाल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शुरुआत में टोपिकल मेडिकेशन की मदद ली जा सकती है जो बच्चों के लिए एकदम सुरक्षित तरीका है। 

PunjabKesari

 

4. सुपरफिशल यीस्ट इंफेक्शन
यह इंफेक्शन ज्यादातर डायपर एरिया में होता है। इससे रैशेस उभरते हैं जो लाल रंग के होते हैं जिसमें खुजली और जलन भी होती है। 

उपचार 
एंटी फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें। बार -बार इंफेक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह लें। बच्चो को गीला न होने दें। 

 

 

5. विटिलिगो
जब मेलेनिन सेल्स बर्बाद हो जाते हैं तब त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। ऐसा शरीर में ऑटोइम्यून डिसफंक्शन के कारण होता है। विटिलिगो भी हेरिडिटरी होता है।


उपचार
विटिलिगो की समस्या होने पर छोटे बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाएं। बढ़ते बच्चों के लिए विटिलिगो के लिए री-पिगमेंटेशन सर्जरी बहुत लाभदायक है।
PunjabKesari

Related News