25 APRTHURSDAY2024 2:36:50 PM
Nari

डायबिटिक टैंशन फ्री होकर खाएं सेब और ये 7 फ्रूट्स, नहीं बढ़ेगी शुगर - Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 15 Sep, 2018 11:08 AM
डायबिटिक टैंशन फ्री होकर खाएं सेब और ये 7 फ्रूट्स, नहीं बढ़ेगी शुगर - Nari

शुगर में कौन से फल खाने : डायबिटीज एक एेसी बीमारी है जो बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी से बूढ़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी ग्रस्त हैं। अक्सर डायबिटीक पेशेंट अपनी डाइट का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं ताकि उनकी शुगर ना बढ़े। एेसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाना डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है।

तो चलिए जानते हैं एेसे फलों के बारे में जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। 

 


1. सेब

PunjabKesari
सेब में सॉल्युबल फाइबर, पेक्टिन ( एक तरह का कार्बोहाइड्रेट) होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम करते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।   आपको डायबिटीज का पेशेंट बना सकती हैं ये 10 गलत आदतें

 

 

2. जामुन
जामुन डायबिटीज मरीजों के लिए किसी औषधी से कम नहीं है। जामुन को खाने से या इसकी गुठली को पीसकर खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जामुन को मानसून का सबसे अच्छा फल माना जाता है। 

 

 

3. पपीता
पपीते में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हफ्ते में 3 बार पपीता खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। 

 

 

4. तरबूज

PunjabKesari
तरबूज में किसी भी प्रकार का फैट और कोलेस्ट्रोल नहीं होता। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक गुण डायबिटीज मरीजों की ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने का काम करता है। इसके साथ ही उबले हुए तरबूज के बीज भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है।

 

 

5. आड़ू
डायबिटीज मरीजों के लिए आड़ू किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है जो डायबिटिक पेशेंट के लिए अच्छा है।

 

 

6. अमरूद
अमरूद में पाए जाने वाले फाइबर डायबिटीज को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं इसलिए जो लोग शुगर की बीमारी से ग्रस्त हो उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

 

 

7. नाशपाती

PunjabKesari
डायबिटीज के मरीज मीठा खाने से पहले बहुत बार सोचते हैं क्योंकि उनको डर लगा रहता है कहीं किसी चीज को खाने से वह बीमार ना पड़ जाएं। अगर आप भी एेसा ही सोचते हैं तो बिना चिंता के नाशपाती खाएं। इसको खाने डायबिटीज नहीं बढ़ेगी। 

 


8. अनार
अनार खान तो हर किसी को बेहद पसंद होता है। वैसे आपको बता दें अनार डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने के साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News