18 APRTHURSDAY2024 7:33:58 PM
Nari

करवाचौथ पर पार्टनर को राशि के हिसाब से दें गिफ्ट

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 27 Oct, 2018 04:44 PM
करवाचौथ पर पार्टनर को राशि के हिसाब से दें गिफ्ट

पति-पत्नी के बीच प्यार और समर्पण का प्रतीक है करवाचौथ। इस स्पेशल दिन जहां पत्नियां अपने पार्टनर की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, वहीं रात को पति उन्हें उपहार देकर उनका व्रत खोलते है। अगर आप भी अपने पार्टनर से ताउम्र प्यार बनाए रखना चाहते है तो उन्हें अपनी राशि के हिसाब से गिफ्ट दें क्योंकि इससे भी शादीशुदा जिंदगी पर प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते है किस राशि के पुरुष को करवाचौथ के मौके पर पत्नी क्या गिफ्ट करना चाहिए। 


1. मेष राशि
मेष राशि वाले लड़के करवाचौथ पर अपने पार्टनर को सोने के गहने या कपड़े दे सकते है। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। 

2. वृषभ राशि
इस राशि के पति अपनी पत्नी को गिफ्ट में रेड कलर के कपड़े या कोई तांबे की चीज दे सकते है। इससे पत्नी के साथ रिश्ते भी मधुर बना रहेंगा। 

3. मिथुन राशि
जिन लड़कों की राशि मिथुन है तो वो करवाचौथ पर अपने पार्टनर को पीली वस्तुएं गिफ्ट कर सकते हैं। दरअसल, इस राशि के जातक को पीला रंग खूब भाता है, तभी तो यह अपनी पत्नी को इस दिन गोल्ड ज्वेलरी और येलो ड्रेस गिफ्ट करना पसंद करते है।   

4. कर्क राशि
इस राशि वाले पुरूष अपनी पत्नी को मोबाइल फोन, किचन से जुड़ी कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज गिफ्ट कर सकते है। 

5. सिंह राशि
इस राशि के पतियों को अपने पार्टनर गिफ्ट के तौर पर नीलम से जड़े हुए गहने, चांदी की पायल, झुमके या फिर नेकलेस दाना चाहिए। 

6. कन्या राशि
इस राशि के पुरुषों को अपने पार्टनर को येलो कलर की साड़ी या फिर घर की सजावट के लिए कोई पीले रंग चीज गिफ्ट करनी चाहिए। 

7. तुला राशि
इस राशि के पुरुष अपने जीवनसाथी को गुलाबी रंग के उपहार देते हैं। लव लाइफ प्यार भरी बनी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि
अगर आपकी राशि भी वृश्चिक है तो पार्टनर को सिल्क साड़ी, श्रृगांर की कोई चीज या फिर कोई अच्छा-सा इत्र भी लगा सकती है। 

9. धनु राशि
इस राशि के पुरुषों को अपने पार्टनर को भेंट में हरे रंग की चीजें देनी चाहिए। आप चाहे तो इस कलर की साड़ी या रिंग्स आदि भी गिफ्ट कर सकती है। 

10. मकर राशि
इस राशि के लोगों को पत्नियों को मोतियों से बनी चीजें देनी चाहिए। इसके अलावा चांदी की चीजें भी गिफ्ट की जा सकती हैं। 

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले पुरूष करवाचौथ पर अपनी पत्नी को सुनहरे रंग की वस्तुएं दे सकते है। इससे उनके वैवाहित जीवन में खुशियां बनी रहती है। 

12. मीन राशि
इस राशि के लोगों को हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि करवाचौथ पर पत्नी को हरे रंग के कपड़े या कोई गहने देकर उनका मन जीनते की कोशिश करें।  
 

Related News