25 APRTHURSDAY2024 8:29:06 AM
Nari

स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए पीएं लहसुन वाली चाय

  • Updated: 19 Feb, 2018 12:56 PM
स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए पीएं लहसुन वाली चाय

सभी लोग लहसुन का प्रयोग सब्जी या दाल के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। आपने लहसुन को दाल, सब्जी में इस्तेमाल करते तो सभी को देखा होगा लेकिन इसकी चाय बनाते किसी को नहीं। लहुसन की चाय पीने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए हेल्दी भी है। आज हम आपको लहसुन की चाय बनाने का तरीका और इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे पीकर आप स्वस्थ जीवन पा सकते हैं।

1. लहसुन की चाय बनाने के लिए सामग्री
लहसुन- 1 कली
पानी- 2 छोटे गिलास 
शहद- 1 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच 
अदरक(कद्दूकस किया)- 1 चुटकी

PunjabKesari

विधिः-
सबसे पहले पानी को उबाल लें और फिर इसमें अदरक-लहुसन का पेस्ट बना कर डालें। अब इसे15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। पकने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। फिर इसे छन्नी की सहायता से छान कर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी चाय बन कर तैयार है।

2. लहसुन वाली चाय के फायदे

- पाचन तंत्र रखें मजबूत
सुबह-सुबह खाली पेट चायपत्ती वाली चाय पीने की बजाए लहुसन वाली चाय पीकर देखें। इससे आपका मेटाबोलिज्म भी ठीक रहेंगा और साथ ही में पाचन तंत्र भी मजबूत रहेगा।

- हृदय रोगों से रखें दूर

PunjabKesari
हृदय रोगियों के लिए लहसुन वाली चाय बहुत फायदेमंद रहती है। यह दिल की बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करके शरीर को स्वस्थ रखती है।

- वजन को रखें कंट्रोल
मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होती है। सुबह खाली पेट इसे  पीने से यह शरीर की एक्स्ट्रा फैट को घटाती है। यह शरीर में इम्युनिटी को बढ़ा कर रोगों से दूर रखती है।

- जुकाम-खांसी से दे राहत

PunjabKesari
जब किसी को जुकाम-खांसी की समस्या हो जाती है और यह कई तरह की दवाईयां करने पर भी ठीक नहीं होती तो लहसुन वाली चाय इस समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है।

- कोलेस्ट्रॉल लेवल रखें कंट्रोल
जो लोग कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की समस्या से परेशान है। उनके लिए सबसे बढ़िया उपाय है लहसुन वाली चाय। यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को बहुत जल्दी से कम करती है और शुगर को भी कंट्रोल रखती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News