19 APRFRIDAY2024 8:15:08 PM
Nari

मास्टर शेफ विकास खन्ना से जाने हेल्दी कुकिंग के टिप्स

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 26 Jul, 2019 05:03 PM
मास्टर शेफ विकास खन्ना से जाने हेल्दी कुकिंग के टिप्स

जालंधर। किचन में जाकर खाना हर कोई बना भी लेगा, लेकिन अच्छा खाना बनना हर किसी के बस की बात नही होती है। खाने में कितना मसाला, क्या फ्लेवर किस तरह से होना चाहिए यह वही बता सकता है जो कि अच्छी कुकिंग करना जानता हो। जालंधर शहर में आरसीएमपी और वरगनर (bergner) की ओर से कुकिंग कंपीटिशन करवाया गया। प्रतियोगिता को जज करने के लिए शेफ विकास खन्ना शामिल हुए। आरसीएमपी में हुए इस प्रोग्राम में न केवल प्रतिभोगियों का खाना टेस्ट किया गया बल्कि उन्हें शेफ की ओर से हेल्दी लाइफ के लिए टिप्स भी दिए गए। 

हेल्दी लाइफ के लिए खुद करें कुक 

अगर आज आप हेल्दी लाइफ चाहते है तो आप हेल्दी फूड लेना शुरु करें। हेल्दी फू़ड वहीं है जिसे आप खुद कुक करके घर पर बनाते है। जब आप हेल्दी लाइफ चाहते है और बाहर से खाना मंगवा कर खा रहे तो वह किस तरह से हेल्दी हो सकता है। हेल्दी लाइफ के लिए सबसे पहले खुद कुक करना शुरु करें। आप खुद खाना बनाना सीखें। इससे आपकों भी पता होगा कि खाने में क्या क्या शामिल है, क्या वह हमारे लिए हेल्दी है या नहीं। 

PunjabKesari, Chief Vikas Khanna, Nari

नई टेक्नोलॉजी का करें इस्तेमाल

हेल्दी कुकिंग करने के लिए मार्किट में कई तरह की नई टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। किचन में उसका इ्स्तेमाल करना चाहिए। अगर आप काम पर जा रहे है तो आप स्लो कुकर में खाना डाल कर छोड़ दे। इसमें धीरे धीरे खाना बनता है, इससे आपके खाने के पौष्टिक तत्व भी नष्ट नही होगें। इससे खाने में पोषक तत्व के साथ वह पूरी तरह से हेल्दी भी रहेगा।

किचन टिपः घर पर इस तरह बनाएं फ्रेश पनीर 

घर में सबसे ज्यादा मुश्किल काम पनीर बनाना लगता है, लेकिन इससे आसान काम और कोई भी नही है। पनीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल ले, उसके बाद उसमें नींबू का रस या सिरका डाल कर अच्छे से उसे फाड़ ले। जब दूध का छैना तैयार हो जाए तो उसे छान कर ठंडे पानी में धो लें। पानी में धोने से इसमें से बाद में बदबू नही आएगी। पानी से धोने के बाद इसे हाथ से अच्छे से मसल लें। मसलने के बाद इसे किसी हैवी चीज के नीचे रख दें। जब वह सेट हो जाए तो आपका पनीर तैयार है।  

PunjabKesari, Paneer, Nari

पंजाब का खाना है सबसे हेल्दी 

पंजाब को न केवल खाने का कैपिटल कहा जाता है, बल्कि यहां का खाना सबसे बेस्ट होता है। यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर खाना बना कर कई दिनों के लिए रखा नहीं जाता है। घर में खाने के लिए फ्रेश खाना बनता है, जहां पर सब्जी बनाते समय एक से डेढ़ चम्मच घी का डाला जाता है। जिससे खाना ओर भी स्वादिष्ट और हेल्द बन जाता है। इतना ही नही गर्म- गर्म चपाटी पर घी नही लगता है, फिर भी वह हेल्दी होती है।

PunjabKesari, Chief Vikas Khanna, Nari

सूरज के समय मुताबिक खाएं खाना 

उन्होंने कहा कि हमारी दादी नानी सूरज निकलने व डूबने के हिसाब से खाना खाती थी। जब सूरज ढल जाता था उसके बाद खाना नही खाते थे, यहीं सबसे बड़ा कारण था जिस कारण वह फिट रहते है। आज के समय में हमारे खाने का कोई समय नही है, जिससे हमारे सेहत को काफी प्रभाव पड़ता है। खुद को हेल्दी रखने के लिए टाइम पर व सही तरीके से खाना खाना जरुरी होता है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News