भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। विराट ने पिछले काफी समय से नॉनवेज खाना छोड़ दिया है। बिरयानी और अंडे खाने के शौकीन विराट ने अपने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए इन सभी का सेवन बंद कर दिया है। कोहली का मानना है कि नॉन वेज छोड़ने के बाद उनका खेल पहले से ज्यादा बेहतर हुआ। साथ में पाचन शक्ति भी मजबूत हुई। बता दें कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी नॉन वेज छोड़ा था।
कुछ लोग सोचते हैं कि शाकाहारी लोग मसल्स नहीं बना सकते जबकि सच यह है कि शाकाहारी भोजन में मसल्स बनाने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। अगर आप भी विराट की तरह वेजिटेरियन बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको मसल्स बनाने के कुछ टिप्स बताते है।
क्यों फायदेमंद है शाकाहारी भोजन?
मांसाहारी भोजन के मुकाबले शाकाहारी भोजन शरीर में आसानी से पच जाता है। वहीं, सब्जियों से मिलने वाली कार्बोहाईड्रेट और वसा बीमारियों से बचाती है। इसी के साथ वेजिटेरियन डाइट से मिलने वाले प्रोटीन से मसल्स का निर्माण होता है। वेजिटेरियन फूड के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी कम होता है।
वेजिटेरियन लोग डाइट में शामिल करें आहार
आज हम आपको ऐसे ही कुछ शाकाहारी खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जिसका सेवन करने आप आकर्षक और मजबूत मसल्स पा सकते हैं।
1. राजमा और दालें
एक कप राजमा में 120 कैलोरी और 5 ग्राम प्रोटीन होता है। मसल्स के निर्माण में मूंग की दाल भी फायदेमंद रहती है। मूंग को अंकुरित कर सब्जियों के साथ तलकर खाएं, इससे आप हैल्दी रहेंगे।
2. ताजी सब्जियां और फल
अपने भोजन में मौसमी सब्जियां शामिल करें। मूली, मैथी, गाजर और पालक का सेवन आप सलाद के रूप में कच्चा कर सकते हैं। मसल्स बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे फल ही खाएं। आप अमरूद, आंवला, खीरा, खरबूज और तरबूज आदि का भी सेवन करें।
3. प्रोटीन
सेल्स के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। एेसे में डाइट मेें प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल होना बहुत जरूरी है। प्रोटीन के लिए चना, दाल, बादाम, काजू, अनाज और मटर का सेवन फायदेमंद रहता है। बटरमिल्क भी मसल्स बनाने में मददगार है।
4. लोबिया और पालक
उबाकर या फिर फ्राई करके लोबिया का सेवन करें। एक कटोरी लोबिया में लगभग 198 कैलोरी होती है। इसे आप कई सब़्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते है। वहीं, एक कटोरी पालक के साग में 126.2 कैलोरी और 6.3 ग्राम प्रोटीन होता है।
5. कार्नफ्लेक्स और दूध
शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए कार्नफ्लेक्स और दूध का सेवन करें। साबुत अनाज से बने कार्नफ्लेक्स खाने से अधिक फायदा मिलेगा। बिना चीनी के दूध का सेवन करें।
6. बादाम
बादाम में विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक मुठ्ठी बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।