25 APRTHURSDAY2024 9:49:16 PM
Nari

मेहंदी लगाते समय फॉलो करें ये टिप्स, खूब चढ़ेगा रंग

  • Updated: 13 Feb, 2017 11:52 AM
मेहंदी लगाते समय फॉलो करें ये टिप्स, खूब चढ़ेगा रंग

मेहँदी का रंग काला कैसे करे : भारत में मेहंदी का इस्तेमाल तो सदियो से किया जा रहा है। कोई भी त्यौहार क्यों ना हो, लेकिन महिलाएं मेहंदी को लगाना नहीं भूलती। इसके अलावा शादी में भी दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है, क्योंकि शादी में दुल्हन को मेहंदी लगाना एक शगुन माना जाता है। लेकिन कभी-कभार ऐसा होता है कि दुल्हन के हाथों पर चढ़ी मेहंदी का रंग डार्क नहीं चढ़ता, जिस वजह से हाथों पर लगी मेहंदी अच्छी नहीं लगती। इसलिए आज हम आपको ऐसे 4 टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने मेहंदी के रंग को और भी ज्यादा गहरा कर सकती हैं।

 

1. नींबू और चीनी

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप नींबू और चीनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी में नींबू और चीनी का घोल बना लें और मेहंदी लगाने के बाद इस घोल को रूई की मदद से मेहंदी के ऊपर लगाएं। 

 

2. लौंग का धुंआ

चीनी और नींबू का घोल लगाने के बाद एक पैन में कुछ लौंग रखें। फिर ध्यान से अपनी मेहंदी वाली हाथ पैन की तरफ कर दें। धुआं मेहंदी पर लगने दें। ध्यान रखें कि हाथ जले न। ऐसा करने से चीनी-नींबू घोल भी सूख जाएगा।

 

3. ज्याद समय

कोशिश करें कि मेहंदी हाथों पर 12 घंटे तक लगी रहे। अगर हाथों पर मेहंदी ज्यादा देर लगी रहेगी तो ऐसे में मेहंदी का रंग और भी गहरा उतर कर आता है।

 

4. साबुन व पानी से न धोएं

ज्यादातर लोग मेहंदी को हटाने के लिए पानी व साबुन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंग गहरा नहीं हो पाता और वो बहुत जल्दी निकल जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि मेहंदी को खुद ही निकले दें या फिर हाथों से रगड़ कर छुड़ाए।

Related News