25 APRTHURSDAY2024 11:46:51 AM
Nari

Vastu Tips : घर को बुरी नजर से बचाएंगे ये 8 टोटके

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Jun, 2020 04:59 PM
Vastu Tips : घर को बुरी नजर से बचाएंगे ये 8 टोटके

हर एक इंसान का जीवन में सपना होता है कि उसका खुद का सुंदर सा घर हो। जिसे वह अपने तरीके से सजा सके। वास्तु के अनुसार अपने घर को सुंदर बनाने के साथ साथ उसे दूसरों की बुरी नजर से भी बचाना बहुत जरुरी होता है। कोई भी नहीं चाहता कि उसके घर के साथ किसी भी तरह का कुछ बुरा हो। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी अपने घर को बुरी नजर और मुसीबतों से बचा सकते हैं। 

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधे फायदे तो आप सब जानते ही है। इसके पौधे को घर की छत पर रखने से घर पर बिजली गिरने का खतरा हट जाता है। साथ ही इससे घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है। तुलसी के पौधे कि नीचे रोज शाम को दीया जगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। मांहवारी के दिनों में आप घर के बच्चें से यह काम करवा सकती हैं। 

सूरज की किरणें

वास्तु के अनुसार जिस घर में सूरज की किरणें सुबह सुबह परवेश करती हैं, उस घर का तेज हमेशा बना रहता है। कोशिश करें अपने कमरों को इस तरह से डिजाइन करें कि सुबह की किरणें सीधी आपके कमरे तक आएं। 

PunjabKesari

पूर्व दिशा में हो रसोईघर

घर की रसोई पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इससे भोजन बनते वक्त उसके पोषक तत्व कायम रहते हैं। साथ ही रसोई घर की बरकत बनी रहती है। कोशिश करें कि भोजन रसोई घर में ही बैठकर करें। इससे भोजन पचने की शक्ति दोगुनी हो जाती है। 

सोएं दक्षिण दिशा में

कमरे में सोने का बैड हमेशा दक्षिण दिशा में ही लगाएं। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी साथ ही रात को बुरे सुपने नहीं आएंगे। यदि अधिक बुरे सुपने आते हैं तो आप अपने सिरहाने के नीचे कोई छोटा सा शस्त्र भी रख सकते हैं। उससे भी आपको बुरे सुपने नहीं आएंगे। 

नमकीन पानी से पोछा

कई लोग अपने घरों के फर्शों में चमक लाने के लिए नमक वाले पानी से पोछा लगवाते हैं। ऐसा करने से घर में नाकारत्मक एनर्जी पैदा हो सकती है। साथ ही घर के रिश्तों में मिठास कम हो जाएगी। इसलिए घर की सुख शांति के लिए यह काम बिल्कुल न करें। 

घोड़े की नाल

घोड़े की नाल घर के दरवाजे पर लगाने से घर और ऑफिस दोनों को बुरी नजर से बचाया जा सकता है। वास्तु के अनुसार यह कभी न फेल होने वाला नुस्खा है। इसको अपनाने से आपका घर हमेशा बुरी नजर से बचा रहेगा। 

PunjabKesari

रंगीन पत्थर

घर के एक कोने में कांच के बर्तन में कुछ रंगीन पत्थर जरुर रखें। जिस पर घर पर आने जाने वाले लोगों की नजर पड़े। घर को बुरी नजर से बचाने का एक बहुत ही आसान और असरदार तरीका है। इसे आप अपनी दुकान या ऑफिस में भी रख सकते हैं। 

पुराना जूता

अगर आपका घर बाहर से बहुत सुंदर बना हुआ है तो आप एक पुराना जुता लेकर उसे 7 दिनों तक अपने घर की छत पर सामने की और टांग दे। अगर किसी की बुरी नजर लगी भी होगी तो भी वह नजर बहुत जल्द उतर जाएगी। साथ ही आने वाले समय में भी किसी की बुरी नजर आपके घर पर नहीं पड़ेगी। 
 

Related News