16 APRTUESDAY2024 10:19:58 AM
Nari

करवाचौथ स्पैशल: मेहंदी लगाते समय अपनाएं ये 8 टिप्स, खूब गहरा होगा रंग

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 12 Oct, 2019 05:51 PM
करवाचौथ स्पैशल: मेहंदी लगाते समय अपनाएं ये 8 टिप्स, खूब गहरा होगा रंग

करवाचौथ पर मेंहंदी शगुन की निशानी मानी जाती है। माना जाता है कि मेहंदी जितनी गहरी रचती है आपके पति आपके उतना ही प्यार करते है इसलिए हर महिला चाहती है कि उसके हाथों में खूब गहरी मेहंदी चढ़े। कई बार हाथों में मेहंदी गहरी नही चढ़ती है ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप इस करवाचौथ पर अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचा सकती हैं।

PunjabKesari,nari,Karva Chauth, Mehandi

- मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। 


- हाथों में लगी मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं।

- 4 से 5 लौंग की कलियों को तवे पर गर्म करें,जब उसमें से धुआं निकलने लगे तो हाथों को ऊपर कर धुएं का सेंक दें। इससे धीरे- धीरे आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा हो जाएगा।

PunjabKesari,nari,Karva Chauth, Mehandi

- अगर मेहंदी पर गलती से पानी पड़ जाए तो पेट्रोलियम जैली उस पर लगा लें।

PunjabKesari,nari,Karva Chauth, Mehandi

- मेहंदी को से 10 से 12 घंटे तक लगाने के बाद हटा दें। इसके बाद इस पर जुकाम व सर्दी के समय इस्तेमाल करने वाली विक्स को लगा कर रख दें। इससे हाथों में मेहंदी का रंग बहुत ही अच्छे से चढ़ेगा।

PunjabKesari,nari,Karva Chauth, Mehandi

- मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू व चीनी को मिक्स कर घोल लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें। 

- मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए एक पारंपरिक तरीका है, चूना। बगैर पानी लगाए मेहंदी वाली हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।

- मेहंदी को हटाने से 30 मिनट पहले सरसों के तेल को अपने हाथों में लगा लें। सरसों का तेल हथेलियों पर लगाने से मेहंदी आसानी से निकल जाती है और रंग डार्क होता है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News