16 APRTUESDAY2024 6:53:30 PM
health

अच्छा! तो ये है जैकलीन फर्नांडिस का फिटनेस सीक्रेट

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 11 Aug, 2018 12:12 PM
अच्छा! तो ये है जैकलीन फर्नांडिस का फिटनेस सीक्रेट

11 अगस्त यानी आज जैकलीन फर्नांडिस अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। जैकलीन हमेशा से अपनी नैचुरल खूबसूरती और परफैक्ट फिगर शेप के लिए बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में जैकलीन के फैंस उनसे उनकी फिटनेस व परफैक्ट फिगर का राज जानने को उत्सुक बैठे रहते हैं, खासकर लड़कियां। तो चलिए आज हम आपको उनके जन्म दिन के मौके पर उनकी फिटनेस का राज बता ही देते है, जिसके बारे में जैकलीन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। 

 


1. जैकलीन अपने दिन की शुरूआत एक गिलास गुनगुने पानी पीकर करती हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पेट साफ रहता है और मोटापा कंट्रोल में बना रहता हैं। इसके अलावा दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कई बीमारियों के साथ-साथ चेहरे पर नैचुरल ग्लो बना रहता हैं। 

PunjabKesari


2. सुबह जैकलीन एक बार ग्रीन टी जरूर पीती हैं। एक या दो घंटे वर्कऑउट करती हैं। उनके फिटनेस रेजीम में स्विमिंग, डांसिंग और कपालभारती भी शामिल है। इसके अलावा जैकलीन योगा भी करती है। अपने बिजी शेड्यूल के कारण भी जैकलीन अपने फेवरेट योगासन प्राणायाम के लिए समय निकाल ही लेती हैं। 

PunjabKesari


3. जैकलीन जिम में वर्कआउट का सहारा भी लेती है, जिसकी वीडियो वह अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर भी करती हैं। वर्कआउट करने से न केवल शरीर फिट रहता है बल्कि शरीर की कार्य क्षमता भी बढ़ती हैं। 

 


4. वर्कआउट के बाद जैकलीन हमेशा प्रोटीन शेक जरूर लेती हैं। इसके अलावा वह मैक्रोबायोटिक डाइट प्लान फॉलो करती हैं, जिसमें अधिक से अधिक हरे पत्ते दार सब्जियां शामिल होती हैं। 

 


5. उनका डिनर थोड़ा लाइट होता है, ताकि रात को खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो और किसी तरह की पेट संबंधी कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा वह जब मन करें तो केक, पेस्ट्री व जंक फूड्स भी खा लेती हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News