25 APRTHURSDAY2024 3:52:30 AM
Nari

86 से 58Kg पर आई परिणीति ने वेट लूज के लिए खर्चे थे 10 लाख, जानें डाइट में क्या था खास

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Oct, 2019 11:49 AM
86 से 58Kg पर आई परिणीति ने वेट लूज के लिए खर्चे थे 10 लाख, जानें डाइट में क्या था खास

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज बॉलीवुड की फिट एंड खूबसूरत हीरोइनों में से एक परिणीति कभी गोल-मटोल हुआ करती थी। बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बॉलीवुड में आने के बाद अपने वजन को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स से परिणीति काफी परेशान रहती थीं। इस वजह से भी उन्होंने अपना वजन कम करने का फैसला किया। उन्होंने न सिर्फ जिम ज्वाइन किया बल्कि अपनी लाइफस्टाइल में भी बहुत सारे बदलाव किए। चलिए आज हम आपको उनके बर्थडे के मौके पर बताते हैं कि कैसे फैट टू फिट हुई परिणीति...

कभी 86 Kg था परिणीति का वजन

बता दें कि फिल्मों में आने से पहले परिणीति का वजन 86 Kg था लेकिन अपनी वर्कआउट डाइट की मदद से उन्होंने तकरीबन 28 कि.लो. तक वजन कम किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था- 'मैं केवल 25 साल की थी और मैं बेहद मोटी और भद्दी दिखने लगी थी। मुझे कपड़े भी फिट नहीं आ रहे थे। इसके बाद मैंने फिटनेस में ध्यान देना शुरू किया।'

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं परिणीति के वेट लूज सीक्रेट्स....

परिणीति का डाइट प्लान

बता दें कि परिणीति ने वेट लॉस करने के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए थे। दरअसल, उन्होंने ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स प्रोग्राम ज्वाइन किया था, जिसमें 6 महीने का डाइट चार्ट तैयार किया जाता है। साथ ही प्रोग्राम ज्वाइन करने से पहले कुछ टेस्ट भी होते हैं। उनके डाइट चार्ट की कीमत 5 से 10 लाख रुपए के बीच थी।

PunjabKesari

दिन की शुरूआत

परिणीति अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करती हैं। इनका कहना है कि इसे पीने से आप पूरा दिन फ्रेश रहते हैं।

ब्रेकफास्ट: 1 गिलास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो एग व्हाइट, कभी-कभार जूस
लंच: दाल और रोटी, ब्राउन राइस, ग्रीन सलाद और हरी सब्जियां
पोस्ट लंच: फैट फ्री योगर्ट या 1 कप ग्रीन टी
डिनर: कम तेल में बना सदा खाना, 1 गिलास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक (परिणीति सोने से 2 घंटे पहले डिनर कर लेती है।)

PunjabKesari

जंक फूड्स से परहेज

परिणीति को जंक फूड खासकर पीजा काफी पसंद है लेकिन वजन घटाने के लिए उन्होंने यह सब खाना छोड़ दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कभी वो 38 इंच वेस्ट वाली जींस पहनती थीं लेकिन अब उनकी कमर 30 इंच है।

वर्कआउट प्लान

. वर्कआउट प्लान की बात करें तो परिणीति दिन की शुरूआत जॉगिंग से करती हैं और इसके बाद योगा व मेडिकेशन करती हैं। वह अपनी इस रूटीन को लेकर कॉफी स्टिक है और शूटिंग के दौरान भी वह इसे मिस नहीं करती।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️😊🎉😘 love you cruella! @yasminkarachiwala

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Oct 25, 2016 at 11:31pm PDT

PunjabKesari

. एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने के लिए परिणीति कार्डियो एक्सरसाइज और वर्कआउट का सहारा लेती हैं।

. एक्टिविटीज जैसे – स्विमिंग, हॉर्स राइडिंग भी उनकी रूटीन का हिस्सा हैं। इसके अलावा परिणीति फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा डांस भी जरूर करती है। रोजाना डांस करने से भी कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News