जब कोई मॉडल मिस वर्ल्ड का खिताब जीतती है तो उसे देखकर सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि इनकी फिटनेस का राज क्या है? तो चलिए आज हम आपको मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजी गई मानुषी छिल्लर की फिटनेस का राज बताते हैं। साल 2017 में देश को मिस वर्ल्ड का खिताब जीताने वाली मानुषी खुद को फिट व हेल्दी रखने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ खान-पान पर भी पूरा ध्यान देती हैं।
वर्कआउट रूटीन
फिट एंड फाइन रहने के लिए मानुषी ना सिर्फ हेल्दी डाइट लेती हैं बल्कि वर्कआउट भी करती हैं। उनके ट्रेनर का कहना है कि वह इस बात को लेकर काफी सतर्क रहती है कि वह क्या खाती है और किस तरह की कसरत करती है। वह हफ्ते में 4-5 दिन जिम जाती है, जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, पाइलेट्स, कार्डियो जैसी एक्सरसाइज शामिल होती हैं।
स्विमिंग भी है फिटनेस का राज
मानुषी कहती हैं उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज काफी हद तक स्विमिंग भी है। अगर वह टूर पर भी होती है तो स्विमिंग जरूर करती हैं। खुद को फिट रखने के लिए यह मानुषी की पसंदीदा एक्सरसाइज है।
मानुषी का डाइट प्लान
काम में बिजी होने के कारण मानुषी सही समय पर सो नहीं पाती लेकिन स्वस्थ वह फिट रहने के लिए वह हेल्दी डाइट लेने की पूरी कोशिश करती हैं। अपने दिनभर के खाने को 6 छोटे-छोटे मील्स में बांटकर रखती हैं। ऐसा करने से न सिर्फ उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर खाना मिल पाता है बल्कि खाने के प्रति उनकी क्रेविंग्स भी शांत होती है।
गुनगुने पानी से दिन की शुरूआत
मानुषी के दिन की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने पानी से होती है जिसमें वह नींबू का एक टुकड़ा डालकर उसे पीती हैं। ऐसे करने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता
वह कहती हैं, 'नाश्ता सबसे अहम मील होता है, लिहाजा उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।' उनके ब्रेकफस्ट में प्रोटीन और गुड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें जैसे एवोकाडो, शक्करकंद और एग व्हाइट जैसी चीजें शामिल होती हैं, जिससे उन्हें दिनभर एनर्जी मिलती हैं।
नारियल पानी है पसंदीदा स्नैक्स
नारियल पानी उनके पसंदीदा चीजों में से एक हैं। लंच से पहले वह हल्के स्नैक के तौर पर 1 कप ब्लैक कॉफी, कोई एक फ्रूट या फिर नारियल पानी पीना पसंद करती हैं। यह उन्हें हेल्दी रखने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
लंच में दाल-रोटी
बात अगर दोपहर के खाने की हो तो मानुषी बिल्कुल देसी लंच करना पसंद करती हैं। वह लंच में रोटी, दाल, चिकन के साथ ही दही और सलाद खाना पसंद करती हैं।
शाम के स्नैक्स
काम के चक्कर में मानुषी शाम के समय अक्सर बाहर होती है। ऐसे में वह शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए प्रोटीन बार या एक केला खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर नट्स भी उनकी इवनिंग स्नैक्स में शामिल होते हैं।
डिनर डाइट
डिनर की बात करें तो मानुषी रात को सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खा लेती हैं। उनके रात के खाने में रोस्टेड या ग्रिल्ड चिकन ब्रोकली, गाजर, बीन्स, मशरुम आदि हेल्दी चीजें शामिल होते हैं। इसके वह डिनर में सूप पीना भी पसंद करती हैं।