बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती। सेक्सी फिगर पाने के लिए वह जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ हेल्दी डाइट को फॉलो करती हैं लेकिन इसके अलावा उनकी फिटनेस की एक और सीक्रेट हैं हेल्दी और समय पर ब्रेकफास्ट करना। अगर आप एक्ट्रेसेस जैसे लुक्स पानी चाहती हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस नाश्ते में क्या लेती हैं-
क्यों जरूरी है सुबह का Breakfast?
सुबह का नाश्ता ना सिर्फ मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है बल्कि इससे शरीर को दिनभर एनर्जी भी मिलती है, जिससे आप पूरा दिन अच्छे से काम करते हैं। साथ ही ब्रेकफास्ट में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स शामिल करने से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते तो वजन बढ़ने के साथ हार्ट डिजीज, डायबिटीज और स्ट्रेस जैसी बीमारियां आपको घेर सकती हैं इसलिए सुबह उठने के 1 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लें।
बॉलीवुड सेलेब्स का ब्रेकफास्ट सीक्रेट
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपनी स्लिम फिगर और अट्रैक्टिव लुक्स के लिए हर जगह सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। वह नाश्ते में इडली, पोहा, उपमा, पॉरिज जैसे हल्के फूड आइटम्स लेती हैं, जो आसानी से पच जाते हैं। इसके साथ ही वह मौसमी फ्रूट्स भी जरूर खाती हैं।
करीना कपूर खान
बेटे तैमूर के होने के बाद करीना ने जिस तरह अपनी फिगर को मेंटेन किया है, उससे देखकर वाकई हैरानी होती है। करीना खुद को फिट रखने के लिए ना सिर्फ हैवी वर्कआउट करती हैं बल्कि वह समय पर नाश्ता भी जरूर करती हैं। इसके साथ ब्रेकफास्ट में वह 1 केला, एक कप कॉफी, 1 कटोरा मुसली, एक या दो परांठे और दही खाना पसंद करती हैं। बता दें कि करीना वेजिटेरियन है इसलिए उनकी डाइट में भी शाकाहारी चीजें ही शामिल होती हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ब्रेकफास्ट में एग व्हाइट या ऑमलेट खाना पसंद करती है। इसके साथ ही वह सुबह नाश्ते में 1 कप ग्रीन टी भी जरूर लेती हैं। उनका कहना है कि मेरा मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है इसलिए वह दिल खोलकर खाती हैं।
शिल्पा शेट्टी
टोन्ड टमी के लिए शिल्पा योगासन करने के साथ नाश्ते में नॉन वेज खाना पसंद करती हैं। हालांकि वह गुरुवार को छोड़कर हर दिन नॉन वेजिटेरियन फूड खाती हैं। साथी ही प्रोटीन शेक, दो छुआरे और 8 ब्लैक रेसिन्स भी उनके ब्रेकफास्ट डाइट में शामिल होते हैं। शिल्पा रोजाना जिम में पसीना बहाती हैं और 2000 कैलोरी का इनटेक मेंटेन करती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी ने फिट रहने के लिए व्हाइट शुगर, चीज, दूध, चावल जैसी सफेद चीजों का सेवन भी बंद कर दिया है। वह ब्रेकफास्ट में दूध और गेहूं के टोस्ट खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा ओट्स व फल भी उनकी ब्रेकफास्ट डाइट में शामिल होते हैं।
कैटरीना कैफ
फिट रहने के लिए कैटरीना ब्रेकफास्ट में विटामिन युक्त और कम कार्बोहाइड्रेट भोजन जैसे सूप, सलाद, दही, मछली, चपाती और ग्रील्ड सब्जियों का सेवन करती हैं।
श्रुति हासन
श्रुति ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और कार्ब्स डाइट लेना पसंद करती हैं, जिनमें अंडे, मुसली, इडली, ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, सूप और ग्रिल्ड चिकन शामिल हैं। इसके अलावा उनकी पसंदीदा डिश सुशी और सांभर है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या के वजन कम करने का सबसे बड़ा राज है कि वो कभी अपना नाश्ता करना नहीं भूलती हैं। साथ ही वह अपने दिन की शुरूआत शहद, नींबू और गर्म पानी पीकर करती हैं। नाश्ते में वह ब्राउन ब्रेड टोस्ट, ओट्स खाना पसंद करती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।
सोनम कपूर
नाश्ते में सोनम कपूर एवोकाडो, फल व सब्जियों का जूस और पी-प्रोटीन (Pea Protein) लेना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह कोलेजन सप्लीमेंट में जूस या कैप्लूस भी लेती हैं। साथ ही मिड मॉर्निंग में वह 1 कटोरी नट्स जरूर खाती हैं।
आलिया भट्ट
सुबह नाश्ते में ऑमलेट या एग व्हाइट, सैंडविच और कई बार स्टीम्ड पोहा खाना पसंद करती हैं आलिया। इसके अलावा वह हर 2 घंटे में कुछ न कुछ लेती हैं। चाय के समय वह बिना चीनी वाली 1 कप ब्लैक कॉफी या चाय पीना पसंद करती हैं।
परिणीति चोपड़ा
पूरा दिन फ्रेश रहने के लिए परिणीति अपने दिन की शुरूआत गुनगुने नींबू पानी से करती हैं। साथ ही ब्रेकफास्ट में वह एक गिलास के दूध के साथ मक्खन-ब्रेड, दो एग व्हाइट और जूस पीना पसंद करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका दिखने में जितनी अट्रैक्टिव हैं, खान-पीन के मामले में भी वह उतनी ही बिंदास हैं। वह ब्रेकफास्ट में आलू परांठा से लेकर देसी दाल रोटी तक खाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि आप जो खाना चाहें, जमकर खाएं, बस उन एक्स्ट्रा कैलोरी को जिम में घटा दें।'
सारा अली खान
इंटरव्यू में सारा ने बताया कि वह ब्रेकफास्ट हो या लंच- डिनर, तीनों में ही अंडा और चिकन जरूर खाती हैं। वह कीटो डाइट भी ले चुकी हैं लेकिन वह इसे सही नहीं मानती। वर्कआउट के बाद वह ग्रीक योगर्ट, प्रोटीन और कॉफी लेती हैं।
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज को स्वीट डिशेज काफी ज्यादा पसंद हैं इसलिए वह नाश्ते में 1 कटोरी अनाज लेती हैं, जिसमें फ्लैक्स सीड्स होती हैं। साथ ही जूस, अंडे की जर्दी और फल भी उनके ब्रेकफास्ट में शामिल होते हैं।