16 APRTUESDAY2024 11:40:37 PM
Nari

यह पहली अश्वेत महिला बनी सैन फ्रांसिस्को की मेयर

  • Updated: 15 Jun, 2018 01:39 PM
यह पहली अश्वेत महिला बनी सैन फ्रांसिस्को की मेयर

दुनिया भर की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबलियत के दम पर आगे बढ़ रही हैं। राजनीति हो या फिर टैक्नॉलीजी कोई भी क्षेत्र ऐसा नही हो जिसमें औरतों भी भागीदारी न हो। हाल ही में अमरीका के सैन फ्रांसिस्को में पहली बार किसी अश्वेत महिला को मेयर चुना गया है। इस नई मेयर का नाम है लंदन ब्रीड( London Breed) ,वह अफ्रीकी-अमरीकी मूल की महिला है। 

PunjabKesari
सैन फ्रांसिस्को में मेयर के पद को लेकर हुए चुनाव में लंदन ने शहर में श्वेत तथा हिस्पैनिक लोगों के आवासीय संकट से निपटने के संकल्प लेकर चुनाव अभियान चलाया था। 

PunjabKesari

लंदन ब्रीड अमरीका के 15 बड़े शहरों की इकलौती श्वेत महिला मेयर है। ब्रीड 43 वर्षीय है, उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मार्क लेनो थे, अगर वह जीत जाते तो सैन फ्रांसिस्को के पहले गे मेयर होते। अपनी जीत को लेकर ब्रीड का कहना है कि यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आते हैं,जिंदगी में क्या करने का फैसला करते हो , आप जो करना जो चाहते हो वह कर सकते हो। अपने बारे में ब्रीड का कहना है कि वह अच्छा काम करने जा रही हैं और उनकी सफलता सैन फ्रांसिस्को की सफलता है। ब्रीड मेयर का चुनाव जीतकर अपने जैसी दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहीं हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News