23 APRTUESDAY2024 11:49:30 PM
Nari

फेंगशुई टिप्स: पैसों की किल्लत दूर करती हैं घर में रखी ये चीजें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 17 Dec, 2018 10:42 AM
फेंगशुई टिप्स: पैसों की किल्लत दूर करती हैं घर में रखी ये चीजें

डेकोरेशन में इस्तेमाल की जाने वाली कई चीजें ऐसी होती है जिनको सही दिशा तथा सही स्थान पर रखने पर घर व कार्यालय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, फेंगशुई के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखने से न सिर्फ घर खूबसूरत लगता है बल्कि धन प्राप्ति भी होती है। चलिए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते है जिन्हें फेंगशुई के अनुसार घर में रखने से फायदा होता है।     

बोनसाई का पौधा देता है तरक्की

बोनसाई का पौधा घर में लगाने पर जीवन में तरक्की तथा खुशियां मिलती हैं। कहते है कि यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ता है, उतनी ही प्रगति जीवन में मिलती है। इसके अलावा यह घर की डेकोरेशन में भी अहम भूमिका निभाता है। 

PunjabKesari

फुक लुक साउ (Fuk Luk Sau) से होगा धन लाभ

घर में फुक लुक साऊ की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। ये तीन प्रतिमाएं तीन देवताओं की मानी जाती हैं। मान्यता है कि ये तीनों भाग्य, स्वास्थ्य तथा धन के देवता हैं, जिन्हें घर में रखने से तीनों लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इससे घर की साज-सजावट भी होती है। 

PunjabKesari

सुख और वैभव देते हैं तीन कछुए

इस प्रतिमा में एक के ऊपर एक तीन कछुए बैठे होते हैं। इन तीनों को सुख, शांति तथा वैभव का प्रतीक माना जाता है। इनको घर में रखने से ये तीनों लाभ होेते है।  

धन को बढ़ावा देगा चीनी मेंढक

चीनी लोगों के घरों की दहलीज पर मेंढक की छोटी प्रतिमा या चित्र बने होते है। दरअसल, चीन में मेंढक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसको घर के बाहर लगाना चाहिए क्योंकि इसे घर में लगाने से सारा धन घर से बाहर चला जाता है। 

धातु का पिरामिड

घर में पीतल, तांबे या चांदी से बने हुए पिरामिड अवश्य रखें ऐसा करने से आपके परिवार के लोगों की आय में खुद-ब-खुद बढ़ोतरी होगी और आर्थित स्थिति में सुधार आएगा। 

PunjabKesari

मेटल की मछली या कछुआ

घर में पैसा नहीं रुक रहा है या पैसे की प्राप्ति नहीं हो रही तो किसी भी धातु से बने हुए कछुए या मछली को रखे। यह दोनों की घर के लिए शुभ होते है। इन्हें घर में रखने से पैसों की तंगी भी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।  

PunjabKesari

Related News