24 APRWEDNESDAY2024 5:19:38 AM
Nari

फेंग्शुई टिप्स से दूर करें घर की नेगेटिविटी

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 24 Oct, 2018 06:20 PM
फेंग्शुई टिप्स से दूर करें घर की नेगेटिविटी

फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। इन दिनों लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं ताकि पॉजिटिविटी आए और परिवार के सभी सदस्य हंसी-खुशी के साथ रहें। मगर कई बार हम गलती या जाने-अनजाने घर में एेसी चीजें रख देते हैं जो नेगेटिव एनर्जी का संचार करती हैं। एेसे में आज हम आपको फेंग्शुई टिप्स बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे।


1. मुर्झाए फूल हटा दें
ताजा फूल जहां घर में खुशबू और सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। वहीं मुर्झाए फूलों से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। अपने सपनों के महल में खुशियां लाने के लिए हमेशा ताजे फूलों का इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari
2. पुरानी चीजों से बचें
कुछ लोग घर सजाने के लिए पूरी यानी सेकेंड हैंड चीजें खरीद कर ले आते हैं। इससे आपका घर डैकोरेट तो हो जाता है लेकिन अपने साथ अपने पुराने मालिक की नकारात्मक ऊर्जा भी साथ लाती हैं। इससे घर में रहने वाले लोगों पर बुरा असर होने लगता है। 


3. नेगेटिव गिफ्ट्स स्वीकार करने से बचें
कभी भी किसी को प्यार की निशानी ताजमहल, काली रंग की कोई चीज गिफ्ट्स में ना दें। इस तरह के गिफ्ट देने और लेने से घर में अशांति का वास होता है। 


4. उदास पेंटिग्स ना रखें

PunjabKesari
कभी भूलकर भी घर या ऑफिस में उदास या किसी का इंताजर करने वाली पेंटिग्स ना लगाएं। हमेशा वैसे ही पिक्स लगाएं जो हर्ष, उत्सव और खुशी जाहिर करती हों। 


5. संगीत दूर करता है नकारात्मकता
संगीत सुकून देने के अलावा  घर में साकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। मगर ध्यान रहे हमेशा एेसा संगीत सुने जो पॉजीटिव एनर्जी देने वाला हो। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News