25 APRTHURSDAY2024 3:51:19 PM
Nari

फेंगशुई टिप्स से सजाएं घर, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

  • Updated: 10 Jun, 2018 12:20 PM
फेंगशुई टिप्स से सजाएं घर, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

घर में रहने वाले लोगों पर उस घर में पड़ी चीजों का अच्छा और बुरा दोनों तरह का असर पड़ता है। एेसे में फेंगशुई टिप्स के अनुसार घर सजाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाता है। आज हम आपको फेंगशुई टिप्स के बारे बताएंगे। इनको अपनाकर जीवन की बहुत-सी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि बनाएं रखाना चाहते हैं तो फेंगशुई टिप्स के अनुसार घर को सजाए। 

 

फेंगशुई टिप्स -


1. बांस का पौधा
फेंगशुई के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए ड्राइंग रूम में बांस का पौधा लगाए। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहती है। 


2. पानी वाली तस्वीरें
बैडरूम में कभी भी पानी वाली तस्वीरें ना लगाएं। जैसे- फिश टैंक, पानी का कोई शो पीस, पानी से भरा बाउल या बोतल, झरना, नदी या समुद्र तट की तस्वीर या चित्र आदि। एेसे चित्र बैडरूम में लगाने से पति-पत्नी के आपसी संबंध पर बुरा असर पड़ता है। 

 

3. विंड चाइम
ज्यादातर लोग अपने घर में विंड चाइम लगाते हैं। इनको लगने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। घर के दरवाजे या खिड़कियों पर इसको लगाने से घर डैकोरेट होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। 


4. फव्वारा
फेंगशुई के अनुसार घर के पूर्वोत्तर में फव्वारा लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में पानी का बहाव घर की ओर करें ना की बाहर की तरफ। एेसा करने से घर में ही सकारात्मक ऊर्जा आती है। 


5.  मेन गेट में सिक्के 
घर के मेन गेट के हैंडल में सिक्के लटकाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार आप सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांध कर हैंडल में लटका सकते हैं। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती। इस बात का भी ध्यान रखें कि सिक्कों को दरवाजे के अंदर की ओर लटकाएं न कि बाहर की ओर।

 

6. लव बर्ड्स
फेंगशुई के अनुसार कमरे में लव बर्ड्स मैंडरिन बत्तख या प्रेमी-परिंदे का जोड़ा लगाना काफी लकी माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको बत्तख का एक जोड़ा रखना है।

 

7. डिवाइन गार्जियन बीस्ट और ड्रैगन
परंपरागत फेंगशुई में डिवाइन गार्जियन बीस्ट और ड्रैगन का काफी महत्व है। इन्हें अच्छे स्वास्थ्य और किस्मत के लिए साथ रखा जा सकता है। आप चार गार्जियन बीस्ट वाले डिस्क वॉल हैंगिंग के रूप में अपने घर में लगा सकते हैं। इन्हें कार में भी लगवाया जा सकता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News