15 अगस्त यानी कल आजादी की 72वीं वर्षगांठ है। इस दिन का इंतजार भारतीयों को बड़ी बेसब्री से होता है। इस दिन को सभी लोग बड़े जोश व उमंग के साथ मनाते हैं। आखिर मनाए भी क्यो न भई सदियों की गुलामी के पश्चात इस दिन हमारा देश जो आजाद हुुआ था। इस स्पैशल दिन को कोई भारतीय तिरंगा लहराकर तो कोई घर में छोटा सा फंक्शन रख कर सेलिब्रेट करता हैं।
वहीं, आजादी के दिन भारतीय तिरंगे के रंग में रंगे होते है तो क्यों न आप ट्राई कलर के ड्रैस कोड के अलावा एक्सेसरीज भी तिरंगे के रंग से मैच होती हुई ट्राई करें।
1. बैंगलस व ब्रेसलेट
आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मार्कीट में ट्राई कलर की कई डिजाइन्स के ब्रेसलेट व बैंगल्स मिल जाएंगी तो क्यों न आप तिरंगे के रंग में रंगने के लिए इन बैंगलस व ब्रेसलेट को ट्राई करें और देशभक्ति के प्रति अपना सबूद दें।
2. हैंडवॉच
मार्कीट में इन दिनों तिरंगे के शेड्स में काफी तरह की अलग-अलग डिजाइन्स वाली हैंडवॉच दिख जाएंगी। यह हैंडवॉट न केवल गर्ल्स बल्कि ब्वॉयज भी ट्राई कर सकते हैं और इस दिन को स्पैशल बना सकते हैं।
3. ईयररिंग्स
ईयरिंग्स के बिना तो महिलों की एक्सेसरीज अधूरी मानी जाती हैं। आप ट्राई कलर के ड्रैस कोड के साथ तिरंगे के डिजाइन्स वाले ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करे। ट्राई कलर में आपको बड़े व छोटे साइज के ईयररिंग्स के काफी डिजाइन्स मिल जाएंगे।
4. हेयर एक्ससेरीज
अगर बच्चे की स्कूल में कोई फंक्शन है तो उसे तिरंगे के रंग में रंगने के लिए आप ट्राई कलर का टियारा, क्लीप्स, रबडबैंड व हैडबैंड ट्राई कर सकती हैं। जरूरी नहीं कि सिर्फ बच्चे बल्कि यंगस्टर लड़कियां भी इस तरह की कलर की एक्सेसरीज से अपने लुक को चेंज कर सकती हैं।
5. ट्राई कलर मेकअप
आप तिरंगे का नेल आर्ट, नेल पेंट व बिंदी लगा सकती हैं। इंटरनेट पर आपको तिरंगे के नेल आर्ट के लिए काफी आसान व स्टाइलिश डिजाइन्स मिल जाएंगे। आप तिरंगे के तीनों कलर की बिंदी लगा सकती है जो आपकी बिल्कुल भारतीय नारी का लुक देंगी।
6. ट्राई कलर का ब्रोच
अपनी ड्रैस के साथ आप साइड पर ट्राई कलर या तिरंगे के ब्रोच भी लगा सकती हैं, जो आपको स्वतंत्रता दिवस पर परफैक्ट लुक देगा।