फिलहाल ही बंगाली एक्ट्रेस से सांसद बनी नुसरत जहां अपनी फैशन सेंस और खूबसूरत अदाओं के लिए भी जानी-जाती है। शनिवार को नुसरत ने 'इंडिया टुडे माइंड रॉक्स 2019' के लिए शिरकत की। वहां पर इनका स्टाइलिश अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया है।
नुसरत माइंड रॉक्स के First Time MPs-Why the young should join Politics सेशन में अपना प्रदर्शन करने पहुंचीं। इस समारोह को राहुल कंवल के द्वारा मॉडरेट किया गया।वो यहां पर सिर्फ नए आइडियाज ही नहीं बल्कि राजनीति की भी बात करते नजर आए।
नुसरत ने येलो ब्लेजर और व्हाइट स्कर्ट-टॉप पहना हुआ था। उनका हेयरस्टाइल बहुत ही सिंपल था। मेकअप भी बहुत अच्छा था। वो किसी मॉडर्न बिज़नेस-वुमन से कम नहीं लग रहीं थी। उनका हिंदी और बंगाली गाना दोनों बहुत पसंद किया गया।