24 APRWEDNESDAY2024 3:30:36 AM
Nari

चेहरे से एक्सट्रा फैट कम करने के आसान टिप्स और एक्सरसाइज

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 02 Aug, 2018 10:56 AM
चेहरे से एक्सट्रा फैट कम करने के आसान टिप्स और एक्सरसाइज

चबी फेस सिर्फ बच्चों पर ही अच्छा लगता है। उम्र बढ़ने के साथ ही ये क्यूट फेस मोटापे की निशानी लगने लगता है। चेहरे पर एक्स्ट्रा फैट से डबल चिन आने लगती है। जो देखने में गंदी लगती है। फेशियल फैट को कम करने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर और फेशियल एक्सरसाइज करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको 3 फेशियल एक्सरसाइज और आसान टिप्स बताएंगे जो आपके चेहरे को खूबसूरत और सही शेप में लाने में हैल्पफुल है। 

 

क्यूं होती है फेशियल फैट की प्रॉब्लम?

ज्यादा शराब पीना, अधूरी नींद, मोटापा और संतुलित आहार के अलावा थिराइड हॉर्मोने की कमी से भी चेहरा सूजा हुआ नजर आता है।

 

 

इन तरीकों से घटाएं फेशियल फैट

 

1. च्विंगम चबाएं

PunjabKesari

चेहरे का फैट कम करने के लिए यह सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है। रोजान आधा घंटे च्विंगम चबाने से चेहरे की चीकबोन्स कम होने लगती है। मगर ध्यान रहे की ज्यादा च्विंगम चबाने से दांत खराब होने लगते हैं।  

 

 

2. ब्रेकफास्ट में लें कैल्शियम 

सुबह भरपेट नाश्ता करने से मेटाबल्जिम तेज होता है। कुछ लोग पतले होने के लिए खाना पीना छोड़ देते हैं, जिससे मेटाबल्जिम धीमा हो जाता है और बॉडी में चर्बी जमा होने की रफ्तार बढ़ जाती है। जो चेहरे को ओर भी मोटा बना देता है। नाश्ते में दूध, दहीं, हरी, सब्जियां और सी फूड खाएं। 

 

3. नमक कम खाएं

चेहरे का फैट कम करने के लिए नमक कम खाएं। क्योंकि ज्यादा नमक खाने से शरीर में रक्त की वाहिकाएं पर असर पड़ता है जिससे चेहरे पर सूजन आने लगती है। इसलिए फेस की फैट को कम करने के लिए जितना हो सके उतना नमक कम खाए। 

 

 

4. पानी खूब पिएं

PunjabKesari

पतला चेहरा करने के लिए खूब पानी पिए। ज्यादा पानी से शरीर के विषैले पदार्थ असानी से बाहर निकल जाते हैं। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने से वजन कम होने लगता है,जिससे चेहरा पतला हो जाता है। 

 

 

5.  भरपूर नींद लें

नींद पूरी ना होने से हार्मोन में बदलाव आने लगते हैं जिससे वजन बढ़ने लगता है। चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए पूरी नींद लें। 

 

फेश एक्सरसाइज से कम करें चेहरे का फैट

 

1. फिश फेस एक्सरसाइज

PunjabKesari

फिश फेस एक्सरसाइज करने से चेहरे का फैट कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए गालों को अंदर की तरफ खीचें। अब होंठों को बाहर की तरफ निकाल दें। एेसा करने पर आपका चेहरा मछली की तरह दिखाई देने लगेगा। फिश फेस एक्सरसाइज को दिन में कम से कम 10 बार करें। लगातार इसको करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

 

 

2. किसिंग द स्काई एक्सरसाइज

PunjabKesari

चेहरे का फैट कम करने और डबल चीन से छुटकारा पाने के लिए किसिंग द स्काई एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक जगह पर सीधा बैठ जाएं। अब अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुका लें। आंखों को बंद करके लिप्स को एेसे बनाएं जैसे आप किसी को किस कर रही हो। तकरीबन 10 सैकिंड के लिए इस एक्सरसाइज को करें। 

 

 

3. माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज

PunjabKesari

माउथ वॉश मूव एक्सरसाइज को करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होने लगता है जिससे चेहरे का फैट कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को दिन में 10 बार करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

 

 


 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News