दूध और दूध से बनी चीजे सेहत के लिए तो अच्छी होती हैं। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मट्ठे (लस्सी) बना फेस मास्क आपको जवान बनाएं रखने के लिए भी मददगार है। यह त्वचा की डैड स्किन को हटाता है,जिससे स्किन ग्लों करने लगती है।
1. स्किन टैंनिग के लिए मास्क
- 1 चम्मच मट्ठा
- 1 चम्मच टमाटर का रस
लगाने का तरीका
इन दोनों को मिलाकर रूई की मदद से फेस पर लगाएं और 30 मिनट बाद पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. बेदाग त्वचा के लिए पैक
- 1 चम्मच मट्ठा
- 1 चम्मच शहद
लगाने का तरीका
1. इन दोनों का मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर 30 मिनट के लिए लगाएं। इससे चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएगें।
3. डैड स्किन हटाने के लिए मास्क
जरूरी सामान
- 1/4 कप मट्ठा
- ½ कप मोटा नमक
- 10 बूंदे बादाम का तेल
लगाने का तरीका
इस सारी सामग्री को मिलाकर पैक तैयार कर लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। थोड़ा सा सूखने के बाद चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करें और 20 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरा धोने के बाद इसे मोइस्चराइज करें।