23 APRTUESDAY2024 11:30:45 PM
Nari

Eyes मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, हो जाएंगी आंखे खराब

  • Updated: 22 Sep, 2017 03:12 PM
Eyes मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, हो जाएंगी आंखे खराब

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। आंखों के मेकअप के बिना चेहरा अधूरा रहता है। कुछ महिलाओं को सही तरीके से आई मेकअप करना नहीं आता। इससे आंखों की सुंदरता तो खराब होती ही है साथ में इससे नुकसान भी पहुंचता है। आई मेकअप के लिए सही ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और मेकअप की सही कला का आना बहुत जरूरी है लेकिन कुछ महिलाएं आई मेकअप करते समय जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जिससे आंखें खराब हो सकती हैं। आइए जानिए आई मेकअप करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

गलत मेकअप प्रॉडक्ट्स
कुछ महिलाएं पैसे बचाने के चक्कर में हल्के मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीद लेती हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। सस्ते और नॉन ब्रैंडिड मेकअप प्रॉडक्ट्स में केमिकल पाए जाते हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं।
आईलैशेज कर्ल से पहले मस्कारा
पलकों को घना बनाने के लिए कुछ महिलाएं आईलैशेज को कर्ल करती हैं और मस्कारा लगाती हैं लेकिन इसके लिए भी सही कला का होना जरूरी है। हमेशा कर्ल करने के बाद ही पलकों पर मस्कारा लगाना चाहिए क्योंकि अगर आप पहले मस्कारा लगाकर बाद में आईलैशेज को कर्ल करेंगी तो इससे पलकें डैमेज हो जाती हैं और झड़ने लगती हैं।
PunjabKesari
आंखों के नीचे फाउंडेशन लगाना
अक्सर लड़कियां डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए आंखों के नीचे ज्यादा फाउंडेशन लगा लेती हैं जिससे आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा अगर फाउंडेशन आंखों के बीच में चली जाए तो जलन और रैशेज की समस्या भी हो सकती है।
PunjabKesari
आर्टिफिशियल पलकें
आर्टिफिशियल पलकें लगाना आजकल काफी ट्रैंड में है लेकिन इसे लगाने का सही तरीका भी आना चाहिए। अगर गलत तरीका और अच्छी क्वालिटी के आईलैशेज का इस्तेमाल न किया जाए तो इससे आंखों में सूजन और जलन हो जाती है।

Related News