19 APRFRIDAY2024 7:58:49 AM
Nari

पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए करें ये एक्सरसाइज! (Pix)

  • Updated: 28 Nov, 2016 07:08 PM
पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए करें ये एक्सरसाइज! (Pix)

महीने के 3-4 दिन एेसे होते हैं जब महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। वैसे पीरियड्स कोई समस्या नहीं है लेकिन इसमें होने वाले दर्द से महिलाएं काफी परेशान रहती है। कुछ महिलाएं इन दिनों में चिड़चिड़ी हो जाती हैं। पीरियड्स के दिनों में व्यायाम करें। व्यायाम करने से पीरियड्स के दर्द को कम किया जा सकता है। 

1. पीरियड्स के दिनों में मॉर्निंग वॉक पर जाएं। इन दिनों के दौरान मॉर्निंग वॉक करना काफी फायदेमंद होता है। इससे मसल्स रिलेक्स होते हैं और इससे दर्द से आराम मिलता है। 

2. अगर आप वॉक करना नहीं चाहती तो आप डांस कर सकती हैं। यह भी एक व्यायाम ही है। इसे आप फन की तरह कर सकती हैं। 

3. योग करके भी पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। अपने शरीर के लचीलेपन के हिसाब से योग करें। अपनी बॉडी पर ज्यादा प्रेशर न डालें। 

4. प्लैकिंग करके भी पीरियड्स के दर्द से निजात पाया जा सकता है। इसमें आपको अपने हाथ पैर की मदद से वर्कआउट करना होगा। 
 

Related News