19 APRFRIDAY2024 3:56:58 PM
Nari

हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती हैं वरुण धवन जैसी ये 7 खूबियां

  • Updated: 24 Apr, 2018 03:19 PM
हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती हैं वरुण धवन जैसी ये 7 खूबियां

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का आज 30वां जन्मदिन है। वरुण धवन क्यूट, स्मार्ट और बेहद हॉट है। अपने स्टाइल और एक्टिंग से उन्होंने बेहद कम समय में लाखों लोगों का दिल जीत लिया, खासकर लड़कियों का। वरुण धवन को लड़कियां फिल्में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद करती हैं। हर लड़की चाहती है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड में वरुण धवन जैसी क्वालिटीस हो। क्यूट एंड हॉट वरुण धवन परफेक्ट हीरो मटेरियल ही नहीं बल्कि परफेक्ट लाइफ पार्टनर भी हैं। वरुण धवन की कुछ खास क्वालिटीस को हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती हैं।
 

1. रोमांटिक अंदाज
एक्टर वरुण धवन ने अपना रोमांटिक अंदाज लगभग हर फिल्म में दिखाया है। फिल्मों में वरुण धवन को रोमांस करते देख हर लड़की सोचती है कि काश उनका पार्टनर भी ऐसा ही हो। उनकी बहुत-सी फिल्में उनकी रोमांटिक पर्सनालिटी का एक्जाम्पल है।

PunjabKesari

2. कॉमेडी स्वभाव
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे आंखों में कभी आंसू न आने दें और वह उन्हें खूब हंसाएं। इस मामले में तो वरुण धवन नंबर 1 हैं। उन्होंने अपनी कई कॉमेडी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। उनका मस्ती भरा अंदाज और फनी एक्सप्रेशन्स तो हर लड़की अपने पार्टनर में चाहती हैं।
 

3. इंटेंसिटी एंड टफनेस
हंसी मजाक के साथ लड़कियां वरुण जैसी इंटेंसिटी एंड टफनेस भी अपने पार्टनर में चाहती हैं। वरुण के टफ और इंटेंस लुक किसी का भी दिल जीत सकते हैं।
 

4. प्यार और सम्मान
वरुण धवन सिर्फ अपनी फिल्म की एक्ट्रैस ही नहीं बल्कि सभी लड़कियों को सम्मान देते हैं, जोकि उनकी सबसे बड़ी खूबी है। उनकी यहीं खूबी हर लड़की अपने पार्टनर में भी चाहती हैं।
 

5. डांस
अपने पार्टनर के साथ डांस तो हर लड़की करना चहती है। वरुण को डांस मूव्स को देखकर हर लड़की सोचती है कि उनका पार्टनर भी ऐसे ही डांस करता हो। परफेक्ट पार्टनर के मामले में वरुण धवन कम्पलीट पैकेज है।

PunjabKesari

6. एक्शन
अपने पार्टनर में हर किसी को वरुण जैसा एक्शन हीरो ही चाहिए होता है। उनके एक्शन करने का स्टाइल बॉलीवुड के सभी हिरो से अलग है। रोमांस और कॉमेडी के साथ-साथ वरुण धवन एक्शन भी कमाल के करते हैं, जिससे देखकर लड़की कहती है कि उनका पार्टनर ऐसा ही हो।
 

7. प्यारी बातें करना
अपनी बातों से तो वरुण धवन हर लड़की को इम्प्रेस कर देते हैं, फिर चाहें वो फिल्म हो या रियलिटी। फिल्मों में उनकी प्यारी-प्यारी बाते सुनना तो हर लड़की में पसंद होता है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर भी ऐसी ही बातें करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News