लड़की की पढ़ाई पूरी होने और करियर सेट करने के बाद हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी शादी कर लें। मगर आजकल के समय में लड़कियां इतनी आत्मनिर्भर हो गई हैं कि वह जल्दी शादी करने के बारे में सोचती भी नहीं। शादी टालने के लिए लड़कों के पास तो कई बहाने होते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शादी को टालने के लिए लड़कियां कैसे बहाने बनाती होंगी। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि शादी से बचने के लिए लड़कियां किस तरह के बहाने बनाती है।
शादी टालने के लिए लड़कियों के बहाने
1. जब कभी परिवार वाले लड़की की शादी की बात चलाते हैं तो उनसे यह सवाल पूछा जाता है कि वह शादी के लिए तैयार है या नहीं। उस टाइम लड़कियों का जवाब यह होता है कि वो अभी करियर और अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती है।
2. शादी को टालने के लिए कुछ लड़कियों का बहाना यह भी होता है कि 'मुझे लड़कों में कोई इंटरेस्ट नहीं है।' वहीं कुछ लड़कियां सीधा ही अपने माता-पिता को बोल देती हैं कि वह अभी शादी ही नहीं करना चाहती।
3. आजकल ज्यादातर लड़कियां पढ़ लिखकर विदेश जाना चाहती हैं। ऐसे में लड़कियां शादी टालने के लिए यह बहाना भी बना देती हैं कि 'मैं विदेश जाना चाहती हूं और उसके बाद ही शादी के बारे में सोचूंगी।'
4. इस मॉर्डन समय में बहुत-सी लड़कियां ऐसी है जिन्हें खाना बनाना नहीं आता। ऐसे में शादी न करने के लिए लड़कियां अपने पेरेंट्स से बोल देती हैं कि उन्हें अभी खाना बनाना नहीं आता इसलिए पहले उन्हें कुकिंग सीखने दें।
5. ज्यादातर लड़के उन लड़कियों से शादी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं जोकि पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हो। ऐसे में लड़कियां शादी को टालने के लिए रिश्ता मीटिंग के दौरान यह बहाना भी बना देती हैं।
6. कुछ लड़कियां तो अपने पेरेंट्स को यह बोलकर शादी को टाल देती हैं कि उन्हें उनके सपनों का राजकुमर नहीं मिला। ऐसे में वह कई लड़के देखने के बाद भी यही बोलकर उन्हें रिजेक्ट कर देती हैं।
7. लड़कियां अपने घर परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए पहले अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। इसलिए शादी से बचने के लिए लड़कियां अपने इस बहाने का इस्तेमाल भी करती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP