25 APRTHURSDAY2024 10:27:52 PM
Nari

गर्लफ्रेंड के ये नखरे क्या आपको भी करते हैं परेशान?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Dec, 2018 06:54 PM
गर्लफ्रेंड के ये नखरे क्या आपको भी करते हैं परेशान?

हर लड़की चाहती हैं कि उसका ब्वॉयप्रेंड उसकी हर बात मानें। लड़का भी अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए उसकी हर बात मान लेता है लेकिन लड़कियों के कुछ ऐसे नखरे होते हैं, जिसे ना चाहते हुए भी ब्वॉयप्रेंड को झेलने ही पड़ते हैं। चलिए जानते हैं लड़कियों के कुछ ऐसे कॉमन नखरे, जो वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ जरूर करती हैं।

आप मुझसे प्यार नहीं करते

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए उसकी हर विश पूरी करता है। मगर फिर लड़कियों कहती हैं कि आप मुझे प्यार नहीं करते अगर ऐसा होता तो आप मेरी हर विश पूरी करत।

PunjabKesari

मूवी नहीं दिखाते

हर लड़की चाहती हैं कि उसका ब्वॉयप्रेंड उसे वीकेंड में एक बार मूवी दिखाने के लिए ले जाए और उनके इस नखरे को ब्वॉयफ्रेंड ना चाहते हुए भी झेलते हैं।

दूर-दूर क्यों रहते हो?

पब्लिक प्लेस पर भी लड़कियां अपने ब्वॉयप्रेंड के हाथों में हाथ डालकर चलना चाहती है। उन्हें अपने पार्टनर से दूरी बर्दाशत नहीं होती।

शॉपिंग नहीं कराते

लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। इसी के चलते वह हर समय ब्वॉयफ्रेंड को शॉपिंग करवाने के लिए जिद्द करती रहती हैं।

PunjabKesari

रेस्ट्रोरेंट लेकर चलो

फूड लवर्स लड़कियां आए दिन ब्वॉयफ्रेंड को रेस्टोरेंट ले जाने की जिद्द करती हैं। उनका यह नखरा ब्वॉयप्रेंड ना चाहते हुए बी पूरा करता हैय़

जहां जाओ बताकर जाओ

अगर आप कहीं जा रहे हैं तो उसके बारे में गर्लफ्रेंड को पता होना बहुत जरूरी है। उनकी इस जिद्द के कारण आपको अपनी पल-पल की खबर गर्लफ्रेंड को देनी पड़ती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News