20 APRSATURDAY2024 7:16:29 AM
Nari

ठंड में चखें स्वादिष्ट गाजर के हलवे का सवाद

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 16 Dec, 2019 04:32 PM
ठंड में चखें स्वादिष्ट गाजर के हलवे का सवाद

ठंड के मौसम में लोग अलग-अलग तरह का खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में जब बात मीठे की आती है तो गाजर का हलवा सभी को बहुत पसंद होता है। तो चलिए आज आपको बनाना सीखाते हैं गाजर का हलवा...

सामग्री

गाजर - 1 किलो
चीनी - 2 से 3 कटोरी
खोया -  250 ग्राम
बादाम - 100 ग्राम
किशमिश -  50 ग्राम
काजू - 50 ग्राम
पिस्ता - 50 ग्राम
इलायची - 5 
घी - 1 कटोरी

Image result for gajar halwa",nari

विधि

-हलवा तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी गाजरों को छीलकर अच्छी तरह धो लें। 
-उसके बाद उन्हें एक थाल या परात में कद्दूकस करके रख लें।
-कद्दूकस करने के बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा घी लेकर गाजर डाल दें और उनका पानी सूखने तक उन्हें पकाएं।
-पानी सूखने के बाद गाजर में चीनी और घी ऐड करें, और इन्हें 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
-पकने के बाद बारीक कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश के साथ ही खोया मिला दें। 
-लीजिए आपका सिंपल एंड टेस्टी गाजर का हलवा बनकर तैयार है, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Image result for gajar halwa",nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News