19 APRFRIDAY2024 4:20:09 AM
Nari

भारत के इस शहर में लें स्विट्जरलैंड के नजारों का मजा

  • Updated: 01 Apr, 2018 04:05 PM
भारत के इस शहर में लें स्विट्जरलैंड के नजारों का मजा

भारत में घूमने के लिए बहुत-सी जगहें है लेकिन इसके बावजूद भी हर किसी को विदेशी कंट्री में घूमना अच्छा लगता है। ज्यादातर लोग स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों और पहाड़ियों का नजारा लेना चाहते हैं लेकिन जिन लोगों का बजट कम होता है वे दूसरे देशों में नहीं जा पाते। ऐसे में आप उत्तराखंड के औली शहर में स्विट्जरलैंड का मजा ले सकते हैं। उत्तराखंड के औली के खूबसूरत नजारे, ठंडा मौसम और प्राकृतिक वातावरण मन को सुकून देता हैं। अगर आप अप्रैल-जुलाई महीने में अपने परिवार से साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट शहर है।

PunjabKesari

उत्तराखंड के औली में आप ठंडे मौसम, जंगल, पहाड़ और मखमली घास का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं। प्राकृतिक नजारों से भरपूर औली शहर अप्रैल से जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगहे है। घूमने के साथ-साथ आप यहां पर स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा इस शहर की नंदा देवी, हाथी गौरी पर्वत, नीलकंठ और ऐरावत पर्वत जगहें अपनी हरियाली के लिए काफी फेमस है।

PunjabKesari

औली से जोशी मठ तक 4 किलोमीटर लंबे रोपवे की यात्रा पर्यटकों को रोमांचित कर देती है। इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद भी इस शहर का तापमान गर्मी के मौसम में ठंडा रहता है। गर्मी में औली का तापमान अधिकतम 15-20 डिग्री से और न्यूनतम 4-8 डिग्री तक रहता है।

PunjabKesari

औली की बर्फबारी देखने के लिए आप सर्दी के मौसम में यहां घूमने जा सकते हैं। सर्दी के मौसम में आप यहां आईस स्पोर्टस का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में भी इस शहर की खूबसूरती कम नहीं होती। बारिश के दिनों में यहां का तापमान करीब 12-15 डिग्री तक रहता है। ट्रैकिंग पसंद लोगों के लिए औली के पहाड़ों से अच्छी जगहे कोई ओर हो ही नहीं सकती।

PunjabKesari

आप अपनी रेल यात्रा के दौरान औली के खूबसूरत पहाड़ों की श्रृखंला को देख सकते हैं। प्रकृतिक नजारों के साथ-साथ आप यहां के कई धार्मिक स्थल जैसे मठ, मंदिर और स्मारक भी देख सकते हैं, जोकि अलग-अलग संस्कृति की खूबसूरत झलक दर्शाते हैं। सुबह-सुबह औली के पहाड़ों में सैर करने का भी अलग ही मजा है। इसके अलावा आप यहां छत्रा कुंड, क्वारी बुग्याल, सेलधार तपोवन, गुरसौं बुग्याल, चिनाब झील, वंशीनारायण कल्पेश्वर आदि जगहें देख सकते हैं। औली के सेलधार तपोवन में गर्म पानी के झरने और फव्वारे भी देखने लायक है।

PunjabKesariPunjabKesariPunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News