23 APRTUESDAY2024 2:48:02 PM
Nari

डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के असरदार तरीके

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 08 Aug, 2018 12:36 PM
डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के असरदार तरीके

प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में शरीर में कई तरह का बदलाव आते हैं। इस समय महिला के शरीर में पेट,जांघो, ब्रेस्ट आदि कई अंगों पर सूजन और स्ट्रेच मास्क पड़ जाते हैं। ऐसे गर्भ में पल रहे शिशु का आकार बढ़ने की वजह से होता है। ऐसा शरीर की कोशिकाओं मेें खिंचाव आने की वजह से होता है। डिलीवरी के बाद आप कुछ घरेलू तरीकों को ब्रेस्ट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। 


एलोवेरा
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा बहुत लाभकारी है। इससे ब्रेस्ट का ढीलापन भी दूर हो जाता है। हर रोज सोने से पहले एलोवेरा जेल से ब्रेस्ट की मसाज करें, रात भर लगा रहने के बाद सुबह नहा लें। धीरे-धीरे मार्क्स गायब होने लगेगे। 

 

बादाम का तेल और चीनी
एक कटोरी में नींबू का रस,चीनी और बादाम का तेल मिला लें। इसे ब्रेस्ट पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। दो तीन मिनट मसाज करने के बाद इसे पानी से साफ कर लें। 

 

ऑलिव ऑयल और सिरका
एक कटोरी में 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल,सिरका और 1 टीस्पून पानी मिक्स कर लें। इस मिक्सचर से ब्रेस्ट की 10 मिनट तक मसाज करें। इसका नियमित इस्तेमाल करने से मार्क्स धीरे-धीरे कम होने शुरू हो जाएंगे। 

 

कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल के साथ रात को सोने से पहले मसाज करें। सुबह पानी से साफ कर लें। इससे बहुत फायदा मिलता है। 

 

हल्दी
हल्दी में दही मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे मार्स्क पर पैक की तरह लगाएं। आधा घंटा लगे रहने के बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। 

 

बेबी ऑयल
हर रोज नहाने के बाद बेबी ऑयल के साथ ब्रेस्ट की मसाज करें। इसे स्किन में अच्छी तरह से अवशोषित होने दें। ऐसा करने से मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News