20 APRSATURDAY2024 12:23:08 PM
Nari

Health Alert! एक चीज जो इम्यून सिस्टम को कर देती है कमजोर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Aug, 2020 05:43 PM
Health Alert! एक चीज जो इम्यून सिस्टम को कर देती है कमजोर

शरीर को बीमारियों से बचाए रखने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐेसे में खाने में सही चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है नहीं तो बॉडी का सिस्टम खराब हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, खाने में अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। इसके कारण शरीर की बीमारियों से लड़ने की शक्ति कम होने लगती है। ऐसे में इस पर बहुत से रिसर्च भी किए गए। तो जानते हैं इन रिसर्च के बारे में...

 शोध में सामने आई कुछ जरूरी जानकारियां

शोधकर्ताओं द्वारा चूहों के एक समूह पर रिसर्च की गई। शोधकर्ताओं ने चूहों के भोजन में ज्यादा नमक डालकर उन्हें खाने को दिया। ऐसे में ज्यादा मात्रा में शरीर में नमक जाने से चूहे गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण के शिकार हो गए। इस पर जर्मनी के बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता क्रिश्चियन कुर्ट्स ने का कहना है कि, इस रिसर्च से साबित होता है कि शरीर को जरूरत से ज्यादा नमक मिलने पर इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

nari,PunjabKesari

ज्यादा नमक का सेवन कमजोर कर रहा इम्यून सिस्टम 

इस रिसर्च में कुछ वॉलनटियर्स WHO द्वारा भी भाग लिया गया था। इन सभी लोगों ने कुछ दिनों तक लगातार अपने भोजन में 6 ग्राम अधिक नमक का प्रयोग किया था। ऐसे में उनका इम्यून सिस्टम में कमजोरी पाई गई। एक स्टडी के मुताबिक, इस मात्रा में नमक (2 2 बर्गर, फ्रेंच फ्राइज के दो हिस्सों के बराबर का माना जा सकता है। 

nari,PunjabKesari

वहीं कुर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इन सभी लोगों के करीब एक हफ्ते बाद खून का सैंपल लेकर सफेद रक्त कोशिकाओं की जांच की। साथ ही उन्होंने पाया कि नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से इम्यून कोशिकाएं शरीर में बैक्टीरिया फैलने के कारण खराब और कमजोर होने लगती है।

nari,PunjabKesari

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस स्टडी के नतीजे कुछ हैरानी करने वाले पाए गए। शोधकर्ताओं के अनुसार इम्यूनिटी कमजोर होने के बारे में देखा गया। मगर बाद में इस स्टडी के मुख्य लेखक कतरज्यान जोबिन ने बताया कि, उन्होंने इस स्टडी से चूहों में इम्यूनिटी कम होने के साथ लिस्टेरिया संक्रमण भी दिखाई है। उनके अनुसार उन्होंने जिन चूहों को नमक की मात्रा ज्यादा दी। उन चूहों के प्लीहा और लिवर में  जन्में 100 से 1000 रोगाणुओं की संख्या पाई थी। 

1 दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए

ऐसे में स्टडी के अनुसार, इस बात पर गौर करने की जरूरत है कि ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन में करने से इम्यून कमजोर और खराब होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ WHO को मुताबिक, व्यक्ति को 1 दिन में 5 ग्राम यानि लगभग 1 चम्मच के बराबर ही नमक का सेवन करना चाहिए। 

Related News