24 APRWEDNESDAY2024 6:53:15 AM
Nari

इन चीजों को खाएगें एक साथ तो होगा सेहत का नुकसान

  • Updated: 03 Mar, 2018 12:59 PM
इन चीजों को खाएगें एक साथ तो होगा सेहत का नुकसान

आयुर्वेद चिकित्सा के अनुसार खाना खाते समय कुछ नियम होते हैं। कई बार कुछ लोग खाना खाते हुए भोजन का ऐसा कॉम्बिनेशंन करते हैं जिसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यदि आप भी खाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए भोजन करने से पहले फूड कॉम्बिनेशंन की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि खाने के साथ किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके खाने का सेहत पर अच्छा प्रभाव हो और आप हमेशा के लिए हेल्दी बने रहें तो आप भी फूड कॉम्बिनेशन्स को जरूर समझे। आज हम आपको ऐसे फूड कॉम्बिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक साथ लेने से आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

1. दूध और दही का कॉम्बिनेशंन

 PunjabKesari
दूध और दही का एक साथ सेवन करने से आपको एसिडिटी गैस, अपच व उल्टी की समस्या हो सकती है क्योंकि इन दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। इसके अलावा दूध के साथ संतरे का जूस भी लेना हानिकारक हो सकता है। इसे एक साथ लेने से भी पेट में खमीर बनता है। अगर आप जूस लेना ही चाहते है तो इन दोनों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर हो।

2. दूध और फ्राई नमकीन का कॉम्बिनेशंन  
दूध का सेवन सेहत के लिए पौष्टिक आहार माना जाता है। इसमें शुगर और प्रोटीन होने के कारण इसके साथ फ्राई नमकीन चीजों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसे एक साथ लेने से शरीर में मिल्क प्रोटीन जम जाते हैं और साथ ही में इसका पोषण भी कम हो जाता है। इन चीजों का लंबे समय तक सेवन करने पर स्किन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।

3. दही और फल का कॉम्बिनेशंन

PunjabKesari
वैसे तो फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे दही के साथ लेने से यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अगर आप फ्रूट रायता लेते हैं तो इसका सेवन लंबे समय तक कभी नहीं करना चाहिए।

4. मछली और दही का कॉम्बिनेशंन
दही खाने में शरीर के लिए ठंडा होता है इसलिए इसके साथ गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे कि मछली। इन दोनों को एक साथ लेने से गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती है।

5. मीठे और खट्टे फलों का कॉम्बिनेशंन

PunjabKesari
आयुर्वेद के अनुसार मीठे और खट्टे फलों को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि खट्टे फल पाचन क्रिया के दौरान शुगर को डाइजेस्ट करने में रूकावट डालते हैं और साथ ही में फलों की पौष्टिकता भी कम हो जाती है।

6. फैट और प्रोटीन का कॉम्बिनेशंन
फैट यानि घी, मक्खन को पनीर, अंडा, मीट में डाल कर नहीं लेना चाहिए। इन चीजों को एक साथ लेने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।

7. काबोर्हाइड्रेट्स और प्रोटीन का कॉम्बिनेशंन
प्रोटीन से भरपूर भोजन के साथ काबोर्हाइड्रेट्स लेने से इसे पचाने में मुश्किल होती है। मीट, अंडे, पनीर, नट्स प्रोटीन ब्रेड, दाल, आलू के साथ हाई कार्बोहाइड्रेट्स भोजन नहीं खाना चाहिए। इसे एक साथ लेने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

8. भोजन और पानी का कॉम्बिनेशंन

PunjabKesari
भोजन के सही तरीके से पचाने के लिए इसके साथ पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके एक साथ सेवन करने से भोजन पेट में लंबे समय तक नहीं रहेगा और नीचे चले जाएगा। जिससे शरीर को अच्छी तरह से पोषण भी नहीं मिल पाएगा।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News